US का बड़ा फैसला, रोजगार के लिए दूसरे मुल्‍कों से आने वाले नागरिकों पर लगेगी रोक, बोले ट्रंप- 'अदृश्य दुश्मन'

कोरोना महामारी और लॉकडाउन के बीच अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने आव्रजन को अस्थाई रूप से निलंबित करने का फैसला लिया है। राष्‍ट्रपति ट्रंप आज इस कार्यकारी आदेश पर हस्‍ताक्षर कर सकते हैं। ट्रंप ने अपने इस कदम का पक्ष लेते हुए कहा है कि लॉकडाउन के दौरान रोजगार के लिए दूसरे मुल्‍कों से आने वाले लोगों पर रोक लगेगी, जिससे अमेरिकी नागरिकों के लिए नौकरियों के और अवसर सुलभ होंगे। उन्‍होंने कहा राष्‍ट्रव्‍यापी लॉकडाउन का देश की आर्थिक व्‍यवस्‍था पर नकारात्‍मक असर पर रहा है। इससे देश में बेराजगारी बढ़ेगी। ऐसे में अमेरिकियों की नौकरियों की रक्षा करने के लिए यह कदम जरूरी था। ट्विटर पर उन्होंने इसे  'अदृश्य दुश्मन से हमले' का हवाला देते हुए कहा कि दूसरे इससे अमेरिका में कोरोना वायरस को प्रसार बढ़ेगा।  

Comments

Popular posts from this blog

15 posts collection

Story 77h

Yeh vidhi ka vidhan hai.