26 April 2020 Highlight
किशनगंज, जेएनएन। पहले वॉट्सएप (WhatsApp) ग्रुप बना जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विधायक (MLA) को उसमें जोड़ा, फिर अभद्र व चरित्रहनन करने वाले ऑडियो व टेक्स्ट मैसेज भेज कर परेशान करने लगे। हत्या की धमकी (Threat to Kill) भी दी गई। परेशान विधायक ने इसकी शिकायत पुलिस से की। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मैसेज भेज कर दी गालियां, हत्या की भी दी धमकी
घटना किशनगंज (Kishanganj) के कोचाधमन (Kochadhaman) के जेडीयू विधायक मुजाहिद आलम (Mujahid Aam) से जुड़ा है। दो घंटे के अंदर वॉट्सएप ग्रुप में ढाई सौ से अधिक मैसेज भेजकर उनसे गाली-गलौज की गई एवं असंसदीय भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। इसे लेकर विधायक के सहायक इंतसार आलम की शिकायत पर किशनगंज टाउन थाना (Kishanganj Town Police Station) में एफआइआर (FIR) दर्ज कर पुलिस (Police) मामले की जांच में जुट गई है।
घटना की एफआइआर दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
थानाध्यक्ष श्याम किशोर यादव ने बताया कि शनिवार को एफअइआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संबंधित वॉट्सएप ग्रुप में पोस्ट किए गए मैसेज की प्रतिलिपि भी मिली है। संबंधित मोाबइल नंबर की जांच तकनीकी शाखा कर रही है। जल्दी ही आरोपितों को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया जाएगा।
एक साजिश के तहत बदनाम करने की कोशिश
इस मामले को लेकर कोचाधामन विधायक ने बताया कि उनके नाम से एक वॉट्सएप ग्रुप बनाकर आपत्तिजनक बातें पोस्ट की जा रही थीं। इसके बाद ग्रुप में ऑडियो मैसज भेज कर उनके साथ गाली-गलौज किया जाने लगा। संबंधित वॉट्सएप ग्रुप में कई एडमिन हैं। ग्रुप के नाम में भी अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया है और मुख्यमंत्री (CM) नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के साथ उनकी तस्वीर लगाई गई है। एक सोची समझी साजिश के तहत उन्हें बदनाम किया जा रहा है। बिना अनुमति के ग्रुप में जोडऩा अपराध की श्रेणी में आता है।
नई दिल्ली, ब्रांड डेस्क। कोरोना संकट की वजह से आज पूरा देश घरों में रहने के लिए मजबूर है। इस महामारी का असर जीवन और आजीविका पर बहुत ज्यादा पड़ा है। खासकर वो लोग इससे सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं, जो आर्थिक रूप से बहुत कमजोर हैं और खाने-पीने की चीजें, मास्क व सेनिटाइजर जैसे जरूरी सामान खरीद पाने में असमर्थ हैं। यही नहीं, यह महामारी डॉक्टरों और नर्सों के जीवन पर भी असर डाल रही है, जो अपनी सेहत की परवाह किए बगैर पूरे वक्त कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे हैं।
लड़ाई को जीतने में दें अपना योगदान
मौजूदा संकट से निपटने के लिए हमें एक सक्रिय भूमिका निभानी होगी। ऑनलाइन दुनिया की वजह से यह संभव हो पाया है कि इस मुश्किल समय में हम घर बैठे आसानी से PMCARES FUND में अपना योगदान दे सकते हैं।इसके लिए आप Amazon ऐप का उपयोग कर सकते हैं।
Amazon की मदद से आप न केवल सुरक्षित तरीके से PMCARES FUND में पैसे डोनेट कर सकते हैं, बल्कि जरूरतमंदों और हेल्थ वर्कर्स की सहायता करने वाले NGO को भी सीधे अपना योगदान दे सकते हैं। यह ध्यान रखिए कि योगदान के रूप में दी गई हर राशि कोरोना से लड़ाई को जीतने में बड़ी भूमिका निभा सकती है, क्योंकि ऐवरी पेमेंट काउंट!
PMCARES FUND में दान के लिए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करें
1. Amazon ऐप को ओपन करें।
2. PMCARES FUND डोनेशन बटन पर क्लिक करें।
3. ‘डोनेट नाउ’ बटन पर क्लिक करें।
4. वेरीफाई एंड प्रोसीड पर क्लिक करें।
5. जितनी राशि आप डोनेट करना चाहते हैं, वो डालें।
6. पेय नाउ पर क्लिक करें।

Amazon ऐप के जरिए डोनेशन की सबसे बड़ी खास बात यह है कि आपके द्वारा किए गए दान पर Amazon अपनी ओर से अतिरिक्त 10 फीसदी का योगदान देगा।
Amazon के साथ आप कर सकते हैं जरूरतमंदों की मदद
कोरोना के खिलाफ लड़ाई में Amazon अक्षय पात्र, यूनाइटेड वे मुंबई, ऑक्सफैम इंडिया और हैबिटैट फॉर ह्यूमैनिटी जैसे NGO के साथ काम कर रहा है। ये NGO हाइजीन किट और ग्रोसरी किट के जरिए न केवल बच्चे, बुजुर्गों और दिहाड़ी मजदूरों की सहायता कर रहे हैं, बल्कि कोरोना संक्रमितों का इलाज करने वाले डॉक्टरों और नर्सों को जरूरी प्रोटेक्टिव गियर भी उपलब्ध करा रहे हैं। आप भी Amazon एप के जरिए स्वास्थ्यकर्मियों और जरूरतमंदों की मदद करने वाले इन NGO को दान देकर अपना सहयोग दे सकते हैं। डोनेशन से संबंधित पूरी जानकारी के लिए दिए हुए लिंक पर क्लिक करें - www.amazon.in/donations

संकट के समय दिखाएं एकजुटता
यह देश के लिए परीक्षा की घड़ी है और अगर हमें इसमें पास होना है, तो मजबूती के साथ एकजुटता दिखानी होगी। इसके लिए आप सरकार एवं प्रशासन द्वारा बताए गए सामाजिक दूरी और दूसरे नियमों का पालन करें, घर में सुरक्षित रहें और दूसरे भी सुरक्षित रहें, इसलिए उन्हें भी जागरूक करें। इस समय हर बड़ा या छोटा योगदान मायने रखता है। इसलिए एक जिम्मेदार नागरिक की तरह आगे आइए और राष्ट्र को इस विपत्ति से बचाने और जरूरतमंदों व स्वास्थ्यकर्मियों की सहायता के लिए अपना योगदान दीजिए।
लेखक- शक्ति सिंह
#This is Brand Desk Content
शिअोल, एपी। उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन की खराब सेहत को लेकर इंटरनेशनल मीडिया में पिछले काफी दिनों से तमाम तरह की खबरें फैल रही हैं। हालांकि किम जोंग कहां हैं और किस हालत में हैं, इस रहस्य से अब शायद जल्द ही पर्दा उठ जाए। इस बीच किम जोंग की विशेष ट्रेन उत्तर कोरिया के एक रिजॉर्ट के बाहर देखे जाने की खबर सामने आई है।
वॉशिंगटन स्थित नॉर्थ कोरिया मॉनिटरिंग प्रोजेक्ट के तहत सैटेलाइट तस्वीरों के जरिए किम जोंग की स्पेशल ट्रेन को उत्तर कोरिया के एक रिजॉर्ट के बाहर देखा गया है। मॉनिटरिंग प्रोजेक्ट '38 नॉर्थ' ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि 21 और 23 अप्रैल को वोन्सान के लीडरशिप स्टेशन पर किम जोंग की ट्रेन स्पॉट हुई है।
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि इन तारीखों पर यह स्टेशन किम जोंग की फैमिली के लिए रिजर्व किया गया था। हालांकि रॉयटर्स ने इसे किम जोंग की ट्रेन होने या न होने को लेकर किसी तरह का दावा नहीं किया है और ना ही किम जोंग के वोन्सान में होने की पुष्टि की है।
बता दें कि दुनियाभर की मीडिया रिपोर्ट्स में किम जोंग की खराब सेहत को लेकर काफी पहले से दावा किया जा रहा है। किम जोंग को आखिरी बार 12 अप्रैल को देखा गया था और तभी से उनकी खराब सेहत को लेकर तमाम तरह की खबरें सामने आ रही हैं। बता दें कि अमेरिका और साउथ कोरिया की मीडिया रिपोर्ट्स में किम जोंग के खराब स्वास्थ्य को लेकर कई तरह के दावे किए गए थे। हालांकि अभी तक उत्तर कोरिया की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
इंटरनेशन मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्डियोवस्क्यूर डिजीज के कारण किम जोंग का लंबे समय से इलाज चल रहा था। इसी बीच उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। इसे लेकर साउथ कोरिया और अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दो तरह के दावे किए थे। मीडिया रिपोर्ट्स में अमेरिकी खुफिया सूत्रों के हवाले से लिखा, 'किम जोंग या तो कोमा में हैं या फिर ब्रेन डेड हो गए हैं।' वहीं साउथ कोरिया के खुफिया सूत्रों के हवाले से मीडिया ने लिखा, 'किम जोंग की हार्ट सर्जरी चल रही थी। फिलहाल उनकी गंभीर हालत के बारे में किसी को जानकारी नहीं है।'
नई दिल्ली, एएनआइदेश में जारी लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात कार्यक्रम के जरिए लोगों को संबोधित किया। हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित होने वाले 'मन की बात' रेडियो कार्यक्रम का यह 64वां संस्करण था। मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ यह जंग जनता लड़ रही है। इसमें अलग-अलग क्षेत्र के लोग अपना योगदान दे रहे हैं।
इस दौरान पीएम मोदी ने रमजान को लेकर लोगों से एक खास अपील की। इसके साथ ही पीएम ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अगले मन की बात तक दुनिया भर में कोरोना वायरस से राहत की ख़बर मिलेगी।आइए जानें आज पीएम मन की बात में किस बात का जिक्र किया।
PM Modi Mann Ki Baat Higlights:
रमजान को लेकर खास अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से खास अपील करते हुए कहा कि जब पूरी दुनिया इतने बड़े संकट का सामना कर रही है, तो इस बार रमजान को धैर्य, सद्भाव, संवेदनशीलता और सेवा का प्रतीक बनाने का एक अवसर है। जिससे पूरी दुनिया में लोगों को एक खास संदेश जाएगा।प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण लोग सादगी से अपने घर में त्योहार मना रहे हैं।
हमारी कोरोना से लड़ने की भावना 'अक्षय'
पीएम मोदी ने कहा कि आज अक्षय तृतीया है- जिसे समाप्त या नष्ट नहीं किया जा सकता है वह है 'अक्षय'। यह दिन हमें याद दिलाता है कि हम चाहे कितनी भी रुकावट और बीमारियों का सामना करें, उनसे लड़ने की हमारी भावना अक्षय है। प्रधानमंत्री बोले कि हमारे किसानों की कड़ी मेहनत के कारण, हम सभी के पास अन्न के भंडार हैं; यदि हम अक्षय बने रहना चाहते हैं, तो हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारी पृथ्वी अक्षय हो।
'मुश्किल हालात में दूसरे देशों की मदद कर मानवता दिखाई'
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि इन हालातों में भी हमने एक तरफ हमने अपनी जरूरतें पूरी की तो दूसरे देशों की भी मदद कर मानवता भी दिखाई।पीएम ने कहा कि जब कोई दूसरों की ज़रूरतों को पूरा करता है, जो अपने आप में, कड़ी मेहनत से, आवश्यक वस्तु- मात्रा के बावजूद, अपनी संस्कृति के साथ पूरा करता है।
पीएम बोले- थूकने की आदत मिटाएं
प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस ने हमें कई तरह से जागरूक किया है। पीएम बोले कि एक और जागरूकता जो आई है वह है सार्वजनिक रूप से थूकने का नुकसान - अब समय आ गया है कि इस बुरी आदत को हमेशा के लिए मिटा दिया जाए।पीएम मोदी ने कहा कि COVID-19 ने हमारी कार्य शैली, जीवन शैली और आदतों में कई सकारात्मक बदलाव लाए हैं; आप देखेंगे कि मुखौटा सभ्य समाज का प्रतीक बन जाएगा।पीएम ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कई बार, हम अपनी क्षमता का एहसास करने से इंकार कर देते हैं और जब कोई देश हमें साक्ष्य-आधारित अनुसंधान पर अपना सूत्र सिखाता है, तो हम इसे जल्दी अपनाते हैं।
आज भारत के योग और आयुर्वेद पर दुनिया की नज़र
पीएम मोदी ने मन की बात में कहा कि आज दुनिया भर में लोग भारत के योग और आयुर्वेद की ओर देख रहे हैं; मुझे यकीन है कि आप आयुष मंत्रालय द्वारा प्रतिरक्षा बढ़ाने वाले प्रोटोकॉल का अभ्यास कर रहे होंगे।
'कोरोना से लड़ाई जनता लड़ रही'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि कोरोना वायरस के खिलाफ यह लड़ाई जनता लड़ रही है।पीएम मोदी ने कहा कि देश के हर वर्ग ने इस जंग में अपना योगदान दिया है।हर कोई अपने तरीके से इस लड़ाई में अपना योगदान दे रहा है।उन्होंने कहा कि भारत में कोरोना के खिलाफ लड़ाई जनता लड़ रही है, आप लड़ रहे हैं, जनता के साथ मिलकर शासन, प्रशासन लड़ रहा है।
हर कोई कर रहा लड़ाई में अपने तरीक से योगदान
पीएम मोदी ने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि आज पूरा देश, देश का हर नागरिक, जन-जन इस लड़ाई का सिपाही है और लड़ाई का नेतृत्व कर रहा है। आज पूरा देश, एक लक्ष्य, एक दिशा के साथ आगे बढ़ रहा है।इस महामारी के बीच में किसान यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हमारे देश में कोई भी भूखा न सोए। प्रत्येक व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार यह युद्ध लड़ रहा है। कुछ घर का किराया माफ कर रहे हैं, कुछ मजदूर जो स्कूल में क्वारंटाइन में हैं, वे स्कूल आदि की सफाई कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ताली, थाली, दीया, मोमबत्ती, इन सारी चीज़ों ने जिन भावनाओं को जन्म दिया। जिस जज्बे से देशवासियों ने कुछ-न-कुछ करने की ठान ली, हर किसी को इन बातों ने प्रेरित किया है।
पीएम मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम के जरिए जनता से अपील की कि लोग सरकार द्वारा एक प्लेटफॉर्म पर जो भी चाहें उसमें योगदान कर सकते हैं।पीएम ने कहा कि आप covidwarriors.gov.in पर जाकर अपना योगदान दे सकते हैं।
यह भी पढ़ेंः पीएम मोदी की अपील-रमजान में ज्यादा इबादत करें, कोरोना के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करें
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर इरफान खान की मां सईदा बेगम का जयपुर में इंतकाल हो गया। सईदा बेगम 95 साल की थीं और राजस्थान के टोंक के नवाब खानदान से ताल्लुक रखती थी। सईदा बेगम लंबे समय से बीमार चल रही थीं और उन्होंने शनिवार को अपनी अंतिम सांस ली। हालांकि, अभी एक्टर भारत में नहीं हैं और वो अपने इलाज के सिलसिले में भारत से बाहर हैं, ऐसे में वो अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके।
टोंक के रहने वाले हैं माता-पिता
बताया जा रहा है कि उनके बड़े भाई ने ही सभी रश्में अदा की। वहीं, परिजनों ने बताया कि इरफान खान की माता पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। इरफान खान के माता-पिता टोंक के रहने वाले थे। कहा जाता है कि इरफान खान का कुछ वक्त टोंक में भी बीता है। ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने भी ट्वीट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं और शनिवार शाम इसकी जानकारी दी है।
इलाज के लिए विदेश में हैं इरफान
कोमल नाहटा ने लिखा है- इरफान खान की मां सईदा बेगम का आज (25 अप्रैल) 95 साल की उम्र में जयपुर में निधन हो गया है। भगवान उनकी आत्मा का शांति प्रदान करें। बता दें कि इरफान खान खुद भी लंबे समय से बीमार चल रहे हैं और 2017 से बीमारी से जंग लड़ रह हैं, हालांकि अब उनकी तबीयत में काफी सुधार हुआ है। हालांकि, इरफान अपने इलाज के लिए ज्यादातर वक्त विदेश में ही रहते हैं। उन्होंने अपने इलाज के बाद ही अपनी फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ की शूटिंग पूरी की थी।
साथ ही एक्टर ने अपनी फिल्म के प्रमोशन में हिस्सा भी नहीं लिया था। फिल्म कोरोना वायरस के संकट के बीच रिलीज हुई थी और रिलीज होने के बाद सभी सिनेमाघर बंद हो गए। इससे फिल्म के ट्रेड पर काफी असर पड़ा। इसके बाद फिल्म को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया गया है। अभी एक्टर सोशल मीडिया के जरिए ही अपने फैंस से जुड़े रहते हैं और सोशल मीडिया के जरिए अपनी तबीयत की जानकारी देते रहते हैं।
नई दिल्ली। हम हर किसी से सुनते आए हैं कि 'आवश्यकता ही अविष्कार की जननी होती है'। कोरोना के चलते ये बात साबित भी हो गई है। ऐसा हम मरीजों की जान बचाने में काम आने वाले वेंटिलेटर के लिए कह रहे हैं। पूरी दुनिया को अपनी पकड़ में जकड़ने वाले कोरोना वायरस की वजह से जब सब जगह वेंटिलेटर की कमी महसूस की जाने लगी तो इसमें वो कंपनियां, संस्था और कुछ स्वयंसेवी भी सामने आए जो इसको बनाने में जुटे हुए हैं। खास बात ये भी है कि इनमें से कुछ को इसकी तकनीक के बारे में काफी कुछ नहीं पता है। इसके बाद भी वो इस काम में पूरी शिद्दत के साथ जुटे और कुछ ने इसके लिए तकनीकी मदद लेकर इसको कम लागत और कुछ दिनों में तैयार भी कर दिखाया। आज हम आपको ऐसे ही कुछ सस्ते वेंटिलेटरर्स के बारे में बता रहे हैं जो अब मरीजों की जान बचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
एक नजर वेंटिलेटर के इतिहास और कार्यशैली पर
आपको सबसे पहले बता दें कि वेंटिलेटर का इस्तेमाल उन मरीजों पर किया जाता है जिन्हें सांस लेने में परेशानी होती है। वेंटिलेटर में लगे पंप की मदद से ऑक्सीजन मरीज के फेंफड़ों में पहुंचाई जाती है जिसकी वजह से उसका दिल काम करता है और शरीर में खून की सप्लाई हो पाती है। ऐसा न होने मरीज की मौत हो जाती है। जहां तक वेंटिलेटर के शुरुआत या इतिहास की बात है तो ये भी काफी पुराना है। औपचारिक तौर पर इसका इस्तेमाल 18वीं शताब्दी में शुरू हुआ था। इसे पॉजिटिव-प्रेशर वेंटिलेटर का नाम दिया गया। 1830 में एक स्कॉटिश डॉक्टर ने निगेटिव-प्रेशर वेंटिलेटर बनाया। 19वीं सदी में प्रसिद्ध आविष्कारक एलेक्जेंडर ग्राह्म बेल का वैक्यूम जैकेट काफी लोकप्रिय हुआ था।
20वीं सदी में आयरन लंग नाम से वेंटिलेटर दुनिया के सामने आया। ये स्कॉटिश मॉडल यानी निगेटिव प्रेशर वेंटिलेटर तकनीकी पर काम करती थी। 1907 में जर्मनी में बाप बेटे ने मिलकर पुलमोटर मशीन बनाई जो पॉजिटिव-प्रेशर वेंटिलेटर तकनीकी पर काम करती थी। एक तरह का ट्रांसपोर्टेबल डिवाइस थी जो एक मास्क के जरिए ऑक्सीजन का प्रवाह करती थी। 1950 में अमेरिकी सेना के पूर्व पायलट फॉरेस्ट बर्ड ने बर्ड मास्क 7 को ईजाद किया। कुछ लोग मास्क 7 को मॉर्डन मेडिकल रेस्पिरेटर मानते थे। दूसरे विश्व युद्ध में घायल जवानों को बचाने के लिए जो तकनीक सामने आई उसमें मरीज के फेंफड़ों में हवा भरने के लिए पाइप का इस्तेमाल किया जाने लगा था। धीरे-धीरे यही तकनीक और अधिक विकसित होती चली गई। आज कोरोना से जंग में इंसान की जान को बचाने के लिए हर कोई इसमें अपनी तरह से योगदान दे रहा है।
वेंटिलेटर बनाने को आए आगे
नासा का वाइटल
इसमें सबसे पहले नासा की बात करते हैं क्योंकि इसने कुछ समय पहले ही मरीजों की जान बचाने के लिए वेंटिलेटर बनाया है। दुनिया के कई देशों में इसकी कमी को देखते हुए अमेरिका की ये अंतरिक्ष एजेंसी इस काम में जुटी और अब इसका रिजल्ट सभी के सामने है। नासा ने अपने बनाए इस वेंटिलेटर को वाइटल नाम दिया है। वाइटल मतलब वेंटिलेटर इंटरवेंशन टेक्नोलॉजी एक्सेसिबल लोकली। इस वेंटिलेटर को कुछ अस्पतालों में सफलतापूवर्क टेस्ट कर लिया गया है। ये एक हाई प्रेशर वाला प्रोटो टाइप वेंटिलेटर है। एजेंसी के मुताबिक यह वेंटिलेटर न्यूयॉर्क के इकैन स्कूल ऑफ मेडिसिन के क्रिटिकल टेस्ट में पास हो गया है। नासा का कहना है कि इसको उन कोरोना मरीजों के लिए डिजाइन किया गया है जिनमें इस रोग के लक्षण दिखाई देते हैं।
नासा को उम्मीद है कि टेस्ट में पास होने के बाद इसको मरीजों पर इस्तेमाल की अनुमति दे दी जाएगी। नासा के चीफ हेल्थ एंड मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर जेडी पॉक के मुताबिक आईसीयू में मौजूद कोरोना मरीजों को एक एडवांस्ड वेंटिलेटर की जरूरत है। इस कमी को वाइटल पूरा कर सकता है। इसको नासा की जेट प्रपल्शन लैब में बनाया गया है। यहां पर इसके कई पार्ट्स को यहीं डिजाइन किया गया और बनाया गया। जेपीएल के टेक्नीकल फैलो लियोन एल्कालाई के मुताबिक नासा अब तक अंतरिक्ष से जुड़ी चीजों का निर्माण करती रही है, मेडिकल फील्ड में कुछ बनाना उसके लिए एक बड़ी और नई चुनौती थी। इसकी सबसे खास बात ये है कि इसकी मेंटेनेंस और इस्टॉलेशन बेहद आसान है।
डीआरडीओ का वेंटिलेटर
आपको बता दें कि जिस तरह से नासा इस मुसीबत में आगे आई है, उसी तरह से भारत का रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) भी इस मुश्किल घड़ी में आगे आया है। देश में वेंटिलेटर समेत अन्य प्रोटेक्टिव इक्यूपमेंट्स की कमी को देखते हुए डीआरडीओ ने अपनी लैब में सैनेटाइजर से लेकर मास्क तक का निर्माण किया। इतना ही नहीं लोगों की जान बचाने में इस्तेमाल आने वाला वेंटिलेटर भी बनाया। अप्रैल की शुरुआत में ही डीआरडीओ के चेयरमैन जी सतीश रेड्डी ने बताया था कि वैज्ञानिकों ने महज चार दिनों में एक ऐसा वेंटिलेटर विकसित किया है जिसको एक साथ 4-8 लोग इस्तेमाल कर सकते हैं। उनके मुताबिक मई तक ऐसे करीब 10,000 वेंटिलेटर बना लिए जाएंगे और जून-जुलाई तक 30 हजार वेंटिलेटर की आपूर्ति कर दी जाएगी। इस काम में उनका साथ आईआईटी (IIT) हैदराबाद भी दे रही है। उनके मुताबिक जो वेंटिलेटर डीआरडीओ ने तैयार किया है वो एक एनेस्थेटिया वेंटीलेटर है, जिसकी कीमत करीब 4 लाख रुपये तक होगी। इसरो भी वेंटिलेटर बनाने की तरफ कदम बढ़ाने का एलान कर चुका है।
गुजरात का धामन
गुजरात के राजकोट की ज्योति सीएनसी कंपनी ने धामन-1 नाम से वेंटिलेटर बनाया है। यह पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक से बनाया गया हे। इसकी कीमत महज 1 लाख रुपहै। राज्य के सीएम विजय रुपाणी अपने हाथों इसको लॉन्च कर चुके हैं। करीब 150 लोगों की टीम ने इसको महज 10 दिनों में तैयार किया है। इसका परीक्षण अहमदाबाद के असरवा सिविल अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीज पर किया जा चुका है।
बेंगलुरू का सस्ता वेंटिलेटर
बेंगलुरु की कंपनी डायनामेटिक टेक्नोलॉजीज ने एक ऐसा वेंटिलेटर विकसित किया है जिसको चलाने के लिए बिजली की जरूरत नहीं होती है। यह वेटिंलेटर मरीज की जरूरत के हिसाब से शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने में सक्षम है। इस वेंटिलेटर की एक दूसरी सबसे बड़ी खासियत इसकी बेहद कम कीमत है। ये मात्र 2,500 रुपये का है। यह वेंटिलेटर डिस्पोजेबल है और इसको इस्तेमाल करना भी बेहद आसान है। इसका कॉम्पैक्ट साइट इसको कहीं भी आसानी से लेजाने में मदद करता है। नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने ट्वीट कर इस वेटिंलेटर की तारीफ की थी।
एनआईटी कुरुक्षेत्र का वेंटिलेटर
कुरुक्षेत्र के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष प्रो. ललित मोहन सैनी ने कम लागत वाला वेंटिलेटर तैयार किया है। उन्होंने इसको पेटेंट करवाने के लिए आवेदन भी किया है। इस वेंटिलेटर की कीमत महज 3500 रुपये है। यह वेंटिलेटर मरीजों को कृत्रिम सांस उपलब्ध कराने में बेहद सहायक है। इसमें लगे कंट्रोलर की मदद से इसके कृत्रिम सांस लेने की स्पीड को कम या ज्यादा किया जा सकता है। इसमें सात एएच की बैटरियां लगाई गई है जिससे बिजली न होने की सूरत में भी ये काम करता रहेगा। इस वेंटिलेटर को बनाने में तीन माह का समय लगा है। इसमें क्रैंक शिफ्ट मैकेनिज्म से एम्बयू बैग पर प्रेशर डाला जाता है। इसके बाद एम्बयू बैग से निकलने वाले कृत्रिम सांस को नाली के माध्यम से मरीज को दिया जाता है।

अफगानिस्तान में कार के स्पेयर पार्ट से वेंटिलेटर बनाने की कोशिश
अफगानिस्तान में 14 से 17 वर्ष की चार युवतियां भी वेंटिलेटर बनाने में जुटी हैं। ये इसको कार के स्पेयर पार्ट से बना रही हैं। ये इस टीम को लीड कर रही सोमाया फारुकी यहां की रोबोटिक टीम का हिस्सा हैं और उन्हें इससे पहले कम लागत वाली सांस लेने की मशीन बना चुकी हैं। वह 2017 में अमेरिका में आयोजित रोबोट ओलंपियाड में शामिल हुई थी। सोमाया कहती हैं कि अफगान नागरिकों को महामारी के समय में अफगानिस्तान की मदद करनी चाहिए। इसके लिए हमें किसी और का इंतजार नहीं करना चाहिए। आपको बता दें कि उनकी रोबोटिक टीम को कई सम्मान भी मिल चुके हैं। उनकी टीम के सदस्य वेंटिलेटर के दो अलग अलग डिजाइन पर एक साथ काम कर रहे हैं। इनमें से एक का आइडिया उन्हें मैसेचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के ओपन सोर्स से मिला था। इसमें वे विंडशील्ड वाइपर की मोटर, बैट्री बैग वॉल्व का एक सेट या मैन्युअल ऑक्सीजन पंप का इस्तेमाल कर वेंटिलेटर बनाना शामिल है।
रेल कारखाने का वेंटिलेटर
कपूरथला रेल डिब्बा कारखाना ने भी एक वेंटिलेटर विकसित किया है जिसको 'जीवन' नाम दिया गया है। रेलवे कोच फैक्ट्री द्वारा बनाए इस वेंटिलेटर की कीमत बिना कंप्रेसर के करीब दस हजार रुपए होगी। इसमें मरीज के सांस को चलाने के लिये एक वॉल्व लगाया गया है। मरीज की जरूरत के हिसाब से इसके आकार में बदलाव किया जा सकता है। इसके अलावा बिहार के जमालपुर रेल कारखाना ने वेंटिलेटर बनाया है। इस वेंटिलेटर की लागत महज 10 हजार रुपये है। महज 14 लोगों की टीम ने इस वेंटिलेटर को केवल 48 घंटों में ही तैयार करके दिखा दिया।
ये भी पढ़ें:-
जानें क्या होती है हर्ड इम्युनिटी और भारत जैसे देशों के लिए कैसे कारगर हो सकती है ये
कार के स्पेयर पार्ट्स से पोर्टेबल वेंटिलेटर बनाने में जुटी हैं 14 से 17 साल की ये युवतियां
जब इंसान की जान बचाने का आया सवाल तो हर किसी ने दिया अपनी तरह से योगदान, जानें कैसे

नई दिल्ली, जेएनएन। देश भर में कोरोना वायरस का कहर जारी है, इस भयावह बीमारी से बचने के लिए शारीरिक दूरी को अचूक उपाय बताया जा रहा है। वहीं सरकार भी इस बात पर जोर दे रही है कि लोग शारीरिक दूरी का पालन करें। इसी को ध्यान में रखकर एक ऑटो चालक ने अपने ऑटो रिक्शा को कुछ इस तरह से मॉडिफाई किया जिससे इसमें बैठने वाले यात्रियों के बीच पर्याप्त शारीरिक दूरी मिलेगी।
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने भी इस ऑटो रिक्शा चालक के अनोखे आइडिया से प्रभावित हो गए हैं। उन्होनें सोशल नेटवर्किंग साइट ट्वीटर पर इस ऑटो चालक के इस आइडिया को बाकयदा शेयर करते हुए इस वाहन मालिक को अपने रिसर्च एंड डेवलप्मेंट टीम में जगह देने की इच्छा जाहिर की है।
देखें- कैसा है रिक्शा का डिजाइन
इस ई-रिक्शा के डिजाइन शारीरिकी दूरी का ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। रिक्शा का विडियो आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। रिक्शा चालक पश्चिम बंगाल का लग रहा है। इस रिक्शा को कुछ इस तरह डिजाइन किया गया है कि कोई भी सवारी एक दूसरे को टच नहीं कर पाएगी। रिक्शा में चालक समेत 5 लोग आराम से बैठ सकते हैं। हर सवारी के बैठने के लिए अलग सेक्शन तैयार किया गया है। आप भी देखें वीडियो।
The capabilities of our people to rapidly innovate & adapt to new circumstances never ceases to amaze me. @rajesh664we need to get him as an advisor to our R&D & product development teams!pic.twitter.com/ssFZUyvMr9
आनंद महिंद्रा ने रिक्शा चालक को दिया ऑफर
आनंद महिंद्रा ने रिक्शा चालक के इस इनोवेशन की तो तारीफ की ही, साथ ही इस शख्स को जॉब का ऑफर भी दिया है। उन्होंने कंपनी के कार्यकारी निदेशक (ऑटो और फार्म सेक्टर) राजेश जेजुरिकर से इस ड्राइवर को रिसर्च एंड डिवेलपमेंट टीम में बतौर एडवाइजर अपॉइंट करने की सलाह दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि हमारे देश के लोगों की तेजी से नया खोजने की और नई परिस्थितियों में ढल जाने की क्षमता देख मैं हमेशा हैरान रह जाता हूं।
नई दिल्ली, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह देश के लोगों के साथ 'मन की बात' करेंगे। कोरोना वायरस के प्रसार चलते पूरे देश में 3 मई तक लॉकडाउन लागू है। ऐसे में पीएम एक बार फिर लॉकडाउन को लेकर देशवासियों का सहयोग मांग सकते हैं।
प्रधानमंत्री ने इस बार 'मन की बात' के कार्यक्रम को पंचायत स्तर पर चर्चा करने के बाद रूप दिया गया है। पिछले दिनों के अनुभवों की चर्चा देशवासियों से कर सकते हैं। पीएम मोदी कार्यक्रम में देश की जनता को कोरोना के बारे में जानकारी देते हुए उनका सहयोग की तारीफ कर सकते हैं और कोरोना योद्धाओं का मनोबल बढ़ाने की अपील भी कर सकते हैं।
ज्ञात रहे कि सोमवार को देश के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत होनी है। इस दौरान लॉकडाउन को बढ़ाने और उसमें कुछ छूट दने पर चर्चा हो सकती है।
पीएम मोदी ने जनता से मांगे थे सुझाव
पीएम मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम का यह इस साल का चौथा और कुल 64वां संस्करण होगा। इससे पहले पीएम मोदी ने 29 मार्च को मन की बात की थी। 12 अप्रैल को एक ट्वीट करते हुए बताया था कि इस महीने की मन की बात 26 अप्रैल को होगी। इसके लिए पीएम मोदी ने सुझाव मागे थे। पीएम ने लिखा था, 'आपके क्या सुझाव हैं? अपना संदेश रिकॉर्ड करने के लिए 1800-11-7800 डायल करें या फिर NaMo ऐप और MyGov पर लिखें।
इससे पहले मन की बात में पीएम मोदी ने कहा था कि देश से माफी मांगता हूं, मुझे पता है आप मुझे माफ करेंगे। इस दौरान ऐसे फैसले लेने पड़े जिससे आपको दिक्कत हो रही है। खासकर गरीब भाई-बहन को लगता होगा कि कैसा प्रधानमंत्री है, हमें मुसीबत में डाल दिया। घर में बंद कर दिया।
नई दिल्ली, प्रेट्र। Coronavirus In India, देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। देश में अब तक कोरोना वायरस के करीब 25 हजार मामले सामने आ चुके हैं, वहीं देश में इससे मरने वालों की संख्या 800 से ज्यादा हो चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक रविवार(26 अप्रैल) सुबह 8 बजे तक देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 26,496 हो चुकी है। इसके साथ ही देश के अलग-अलग हिस्सों में कोरोना से मौत का कुल आंकड़ा 824 तक जा पहुंचा है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में आए कुल 26,496 मामलों में से 19,868 मरीजों का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं देश भर में 5804 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश भर में 1990 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 49 लोगों की मौत भी हुई है।
महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य
देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में अब तक 7628 मामले आ चुके हैं, जिनमें से 323 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 1076 लोग अब तक यहां कोरोना से ठीक हो चुके हैं।इसके बाद गुजरात में दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा 3071 मामले सामने आए हैं।यहां 133 लोगों की मौत सामने आई है। इसके साथ ही 282 लोग ठीक हो चुके हैं।
इसके बाद तीसरे नंबर पर दिल्ली में अब तक कुल 2625 मामले सामने आए हैं। दिल्ली में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 54 तक पहुंच गया है। वहीं 869 लोग ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं।इसके बाद चौथे नंबर पर मध्य प्रदेश में 2096 कुल मामले सामने आए हैं। एमपी में कोरोना वायरस के कारण 99 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। यहां अब तक 210 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं।
Akshaya Tritiya 2020 Puja: इस वर्ष अक्षय-तृतीया या अखा तीज आज मान्य हो रही है। आज दिन में 11 बजकर 12 मिनट तक तृतीया रहेगी। रोहिणी नक्षत्र और शोभन योग की अक्षय तृतीया सर्वोत्तम मानी गई है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से धन संपदा में अक्षय वृद्धि होती है। अक्षय तृतीया के दिन हरीहर अर्थात् भगवान विष्णु एवं शिव की संयुक्त पूजा करना भी फलप्रद है। इसका विधान यह है कि सर्वदेव स्वरूप श्री शालिग्राम जी का रुद्राष्टध्यायी के द्वितीय एवं पंचम अध्याय का पाठ करते हुए पंचामृत से अभिषेक करें। ऐसे आराधक इस लोक में सुख प्राप्त कर हरीहर अर्थात् विष्णु-शिव लोक प्राप्त करते हैं।
अक्षय तृतीया पूजा मुहूर्त
अक्षय तृतीया के दिन प्रात:काल 06 बजकर 36 मिनट से दिन में 10 बजकर 42 मिनट के मध्य भगवान विष्णु के पूजन का उत्तम मुहूर्त है।
अक्षय तृतीया पूजा विधि एवं मंत्र
प्रातःकाल गंगा-स्नान करके भगवान विष्णु देव का चन्दन युक्त जल से स्नान कराएं। फिर उनको इत्र का लेपन कर चन्दन लगाएं। इसके बाद“शुक्लाम्बर धरम देवम शशिवर्णम चतुर्भुजम, प्रसन्नवदनम ध्यायेत सर्व विघ्नोपशांतये।।” इस मन्त्र से तुलसी दल चढाएं। संभव हो तो बेला का फूल चढ़ाते हुए “माल्यादीनि सुगन्धीनि मालत्यादीनि वै प्रभो। मया ह्रितानि पुष्पाणि पूजार्थम प्रतिगृह्यताम।।” मन्त्र का उच्चारण करें।
पूजन के पश्चात गुड़, चने के सत्तू और मिश्री का भोग लगाएं। यदि सम्भव हो तो दूध, दही, शुद्ध घी, शहद एवं चीनी से युक्त पंचामृत का स्नान कराएं। इस दौरान इस मंत्र का उच्चारण करें। “पंचामृतम मयानीतम पयो दधि घृतम मधु शर्करा च समायुक्तम स्नानार्थम प्रति गृह्यताम।।” इस प्रकार अक्षय तृतीया को भगवान विष्णु का पूजन करने से घर में धन-धान्य की अक्षय वृद्धि होती है।
अक्षय तृतीया कथा
अक्षय तृतीया की पौराणिक मान्यता है कि महाभारत-काल में जब पाण्डवों को 13 वर्ष का वनवास हो गया तो एक बार ऋषि दुर्वासा पाण्डवों की कुटिया में पधारे। उनका यथोचित सत्कार द्रौपदी ने किया, जिससे प्रसन्न होकर उन्होंने उन्हें अक्षय-पात्र प्रदान किया और कहा कि आज अक्षय तृतीया है, अतः आज के दिन पृथ्वी पर जो भगवान विष्णु की विधिवत पूजा कर चने का सत्तू, गुड़, ऋतुफल, वस्त्र, जलयुक्त घड़ा तथा दक्षिणा के साथ श्री हरी विष्णु के निमित्त दान करेगा, उसका भण्डार सदैव भरा रहेगा।
अक्षय तृतीया का दान
ग्रीष्मऋतु से सम्बन्धित सत्तू, गुड़, जल, पंखा, फल आदि का दान करने से भगवान विष्णु की असीम कृपा प्राप्त होती है। पूजनोपरान्त इस मन्त्र से प्रार्थना करते हुए पुष्प चढ़ाएं-
“अन्यथा शरणम नास्ति त्वमेव शरणम मम।
तस्मात कारुण्य भावेन रक्ष माम चतुर्भुजम।।”
- ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर देश को बड़ी मुसीबत में डालने वाले तब्लीगी जमात के मुखिया मौलाना मुहम्मद साद ने अकूत जायदाद बनाई है। सूत्र बताते हैं कि वह दो हजार करोड़ से अधिक की संपत्ति अर्जित कर चुका है। हालांकि 27 दिन बाद भी उसकी गिरफ्तारी को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। पुलिस आयुक्त लेकर क्राइम ब्रांच के बड़े अधिकारी तक चुप्पी साधे हुए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि गृह मंत्रालय के निर्देश मिलने के बाद ही पुलिस साद और मरकज प्रबंधन से जुड़े अन्य मौलानाओं की गिरफ्तारी संबंधी कोई कदम उठाएगी।
चंद सालों मे जमा की बेशुमार दौलत
जानकार बताते हैं कि अपने चाचा की मृत्यु के बाद मरकज की गद्दी पर काबिज होते ही साद ने चंद सालों में बेशुमार दौलत अर्जित कर ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को मुकदमा दर्ज किए एक सप्ताह हो चुके हैं, लेकिन अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। क्राइम ब्रांच और ईडी की चुप्पी को लेकर कई तरह के सवाल भी उठने लगे हैं।
मौलाना साद जाकिर नगर में क्वारंटाइन!
सबसे बड़ा सवाल साद की मौजूदगी को लेकर है। उसके अधिवक्ता वीडियो वायरल कर दावा कर रहे हैं कि मौलाना साद जाकिर नगर में क्वारंटाइन है। अगर यह सही है तो क्राइम ब्रांच उसको गिरफ्तार क्यों नहीं कर रही है। इसके उलट वह उत्तर प्रदेश के शामली स्थित फार्म हाउस और निजामुद्दीन स्थित मरकज में छापे मार रही है। कहा तो यह भी जा रहा है कि साद की गिरफ्तारी पर दंगे भड़कने की आशंका से सरकार अभी कोई कदम नहीं उठा रही। कोरोना के खिलाफ लड़ाई के बीच वह कोई और मोर्चा नहीं खोलना चाहती। हालांकि मरकज को लेकर शनिवार को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े एक बड़े अधिकारी के साथ आला पुलिस अधिकारी की गोपनीय चर्चा होने की बात बताई जा रही है।
साद के वकील का दावा, कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आई
सूत्रों के मुताबिक, साद के वकील ने एक टीवी चैनल को बताया है कि पुलिस के कहने पर साद ने कोरोना टेस्ट करा लिया है। रिपोर्ट नेगेटिव आई, जो पुलिस को सौंप दी गई है। मनी लांड्रिंग के आरोप पर वकील का कहना है कि मरकज किसी से आर्थिक सहायता व दान नहीं लेता है। यहां लोग निश्शुल्क आते हैं और आने-जाने का खर्च खुद उठाते हैं। वकील ने तो ईडी का नोटिस मिलने से भी इन्कार किया। हालांकि वकील के दावे पर खुद सवाल उठ रहे हैं। अगर दान व आर्थिक मदद नहीं ली जाती तो निजामुद्दीन स्थित बैंक ऑफ इंडिया में मरकज के खाते में रोज कहां से पैसे जमा किए जाते थे? बैंक प्रबंधक रविंद्र को क्यों इसका संज्ञान लेना पड़ा और उसने केयर टेकर जावेद को साद को बैंक लेकर आने को कहा था। क्राइम ब्रांच के अधिकारी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट के सवाल को तो सिरे से खारिज कर रहे हैं, लेकिन दूसरे मुद्दों पर चुप्पी साधे हुए हैं।
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। शुक्रवार की देर रात लॉकडाउन से छूट की घोषणा के बाद फैली गलतफहमियों को शनिवार को गृहमंत्रालय ने दूर कर दिया है। इसके अनुसार ग्रामीण इलाकों में मॉल को छोड़कर सभी तरह की दुकाने खोलने की पूरी छूट होगी, लेकिन शहरी इलाकों में मॉल के साथ-साथ बाजार भी बंद रहेंगे। शहरों में हेयर कटिंग सैलून, स्पा और ब्यूटी पार्लर को खोलने की अनुमति नहीं होगी। शराब, सिगरेट और गुटका की बिक्री पर पाबंदी शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में एक समान रहेगी। रेड जोन या कंटेनमेंट इलाके में जरूरी सेवाओं के अलावा किसी तरह की कोई छूट नहीं होगी।
शहरी इलाकों में मॉल और बाजार एक साथ नहीं खुलेंगे
लॉकडाउन के बीच दुकानों को खोलने की अनुमति दिये जाने पर स्पष्टीकरण जारी करते हुआ गृहमंत्रालय ने कहा कि शहरी इलाकों में मॉल और बाजार जहां एक साथ बहुत सारी दुकानें को खोलने की अनुमति नहीं दी गई है। केवल वही दुकाने खोली जा सकती है, जो बाजार से बाहर अलग-थलग हो, आबादी के अड़ोस-पड़ोस में या फिर आवासीय परिसर के भीतर स्थित हों। उनमें भी सिर्फ सामान बेचने वाले दुकानों को यह छूट दी गई है। सेवाएं देने वाले दुकानों को नहीं।
शहरों में सैलून, स्पा, ब्यूटी पार्लर को खोलने की अनुमति नहीं
इसीलिए सेवा प्रदान करने वाले रेस्टोरेंट, ब्यूटी, पार्लर, स्पा और हेयरकटिंग की दुकानें बंद रहेंगी। गृहमंत्रालय ने यह भी साफ कर दिया कि खुलने वाली दुकानों में सिर्फ 50 फीसदी स्टॉफ के साथ काम करना होगा और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क लगाने जैसे दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करना होगा।
ग्रामीण इलाकों में मॉल को छोड़कर सभी दुकानों को खोलने की पूरी छूट, मास्क लगाना अनिवार्य
सबसे बड़ी बात यह है कि ग्रामीण इलाकों में मॉल को छोड़कर सभी दुकानों को खोलने की पूरी छूट दे गई है। वैसे भी ग्रामीण इलाकों में मॉल न के बराबर हैं। ऐसे में वहां बाजार पूरी तरह खुल जाएंगे। यानी वहां रेंस्टोरेंट, सैलून और ब्यूटी पार्लर पर कोई पाबंदी नहीं होगी। सरकार ने पहले ही ग्रामीण इलाकों में सभी तरह के उद्योग-धंधों को चलाने की अनुमति दे चुकी है। जाहिर है नई छूट से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से पटरी पर लाने का प्रयास किया गया है, लेकिन मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग के दिशानिर्देशों का पालन वहां भी अनिवार्य होगा।
शराब, सिगरेट और गुटका की बिक्री पर पूरे देश में प्रतिबंध जारी
सरकार ने यह भी साफ कर दिया है कि शराब, सिगरेट और गुटका की दुकानों को खोलने की अनुमति शहरी और ग्रामीण किसी भी इलाके में नहीं होगी और ये पूरी तरह बंद रहेंगे। गृहमंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा कि राज्य सरकारों को अपनी ओर इनमें कोई अन्य छूट बढ़ाने का अधिकार होगा और उन्हें गृहमंत्रालय के दिशानिर्देशों को पूरी तरह पालन करना होगा। यदि राज्य सरकारें चाहे तो जमीनी हकीकत के आंकलन के आधार पर छूट को कम कर सकती हैं, उसे बढ़ा नहीं सकती है।
नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। लॉकडाउन की वजह से प्रभावित इकोनॉमी को उबारने के लिए भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के 50 अधिकारियों ने एक रिपोर्ट में एक करोड़ रुपये से अधिक की सालाना आमदनी वाले लोगों के लिए आयकर की दर को बढ़ाकर 40 फीसद करने, संपत्ति कर (Wealth Tax) को फिर से लागू करने, दस लाख रुपये से अधिक आमदनी वाले लोगों पर चार फीसद की दर से एक बार कोविड-19 सेस लगाने, गरीब लोगों के खाते में छह महीने तक हर माह 5,000 रुपये तक की राशि ट्रांसफर करने, हेल्थकेयर सेक्टर के सभी कॉरपोरेट और बिजनेसेज के लिए तीन साल के टैक्स होलीडे की सिफारिश की है। इन अधिकारियों ने 'Fiscal Options & Response to Covid-19 Epidemic (FORCE)' शीर्षक वाली अपनी रिपोर्ट में ये अनुशंसाएं की हैं।
उल्लेखनीय है कि नोवल कोरोना वायरस की वजह से देश में 40 दिन से लॉकडाउन लागू है। इस वजह से आर्थिक गतिविधियां ठप पड़ गई हैं और इसका असर सरकारी खजाने पर भी पड़ा है और आने वाले समय में कर संग्रह में भी भारी कमी की आशंका पैदा हो गई है। ऐसी परिस्थितियों में 50 IRS अधिकारियों ने अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सरकार को कुछ नए तरीके के आइडिया सुझाए हैं। अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि उनके द्वारा दिए गए आइडिया पर अमल करने से आर्थिक वृद्धि को मजबूती दी जा सकती है और साथ ही कर से आमदनी में बढ़ोत्तरी की जा सकती है। अधिकारियों ने महामारी से निपटने और राजस्व में बढ़ोत्तरी के लिए लघु अवधि (3-6 माह) और मध्यम अवधि (9-12 माह) में लागू किए जाने वाले प्रस्तावों की सिफारिश की है।
अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में ये मुख्य सुझाव दिए हैंः
अमीरों पर अधिक कर
अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में धनाढयों पर अधिक टैक्स लगाने की सिफारिश की है। अधिकारियों ने सीमित अवधि या एक तय समय के लिए एक करोड़ रुपये से अधिक आमदनी वाले लोगों पर टैक्स के मौजूदा स्लैब को 30 फीसद से बढ़ाकर 40 फीसद करने की अनुशंसा की है। इसके अलावा पांच करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति वालों पर फिर से संपत्ति कर लगाने की सिफारिश की गई है।
गरीबों को सीधे लाभ की सिफारिश
अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में आर्थिक रूप से कमजोर तबके को छह माह तक तीन हजार-पांच हजार रुपये प्रति माह की सीधी सहायता देने की सिफारिश की है। यह राशि किसानों, दिहाड़ी मजदूरों और बेहद कम आय वाले लोगों को देने की अनुशंसा की गई है। अगर इस सिफारिश को मानती है तो इससे 12 करोड़ लोगों को फायदा होगा।
विदेशी कंपनियों की भारत में होने वाली आमदनी पर कर
अधिकारियों ने विदेशी कंपनियों को भारतीय कार्यालयों या स्थायी प्रतिष्ठानों से होने वाली आमदनी पर लागू सरचार्ज में वृद्धि की सिफारिश की है। इस समय भारतीय बिजनेस से एक करोड़ से दस करोड़ रुपये तक की कमाई पर विदेशी कंपनियों को दो फीसद की दर से सरचार्ज देना होता है। वहीं, 10 करोड़ रुपये से अधिक की आमदनी पर पांच फीसद की दर से सरचार्ज देना होता है।
कोविड राहत सेस
IRS अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में 10 लाख रुपये की सालाना आमदनी वाले लोगों पर चार फीसद का ‘COVID Relief Cess’ लगाने की सिफारिश की गई है। इस टैक्स को एक बार लगाने की अनुशंसा की गई है।
कोविड राहत मद में CSR Fund का इस्तेमाल
अधिकारियों का मानना है कि संकट की इस घड़ी में कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (CSR) गतिविधियों के लिए टैक्स इंसेंटिव को बढ़ाया जाना चाहिए। उनका कहना है कि कॉरपोरेट कंपनियां कोविड-19 के समय नॉन-मैनेजेरियल स्टॉफ को जो सैलरी दे रही हैं, उसे CSR गतिविधि माना जाना चाहिए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री राहत कोष में कंपनियों द्वारा जमा करायी जाने वाली राशि को भी CSR माना जाना चाहिए। यह विकल्प इस वित्त वर्ष के साथ-साथ अगले वित्त वर्ष में भी दिए जाने की सिफारिश की गई है।
LIVE Coronavirus Updates: UP में लगभग 1800 मामलों की पुष्टि, राजस्थान और MP में 2000 से ज्यादा केस
Sun, 26 Apr 2020 02:24 PM (IST) | Tanisk Jimmc
कोरोना वायरस (COVID-19) के उत्तर प्रदेश में लगभग 1800 मामलों की पुष्टि हो गई है। वहीं राजस्थान और मध्य प्रदेश में 2000 से ज्यादा केस सामने आ गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा आज सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस से 824 लोगों की मौत हो गई है। देश में अब तक 26496 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 5804 लोग ठीक हो गए हैं। 19868 लोगों का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटे में 1990 मामले सामने आए हैं और 49 लोगों की मौत हो गई है
HighLights
भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) से 824 लोगों की मौतभारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के 26496 मामले सामने आए19868 लोगों का इलाज जारी, 580 लोग ठीक हुए
26 April 2020
02:24 PM
We have 80% patients who are asymptomatic and 20% are there who have mild, serious or critical symptoms. We have to see how these people are also saved. Those who are hiding it and not getting tested, if you have symptoms please go and get tested: Maharashtra CM Uddhav Thackeraypic.twitter.com/iQ28twGRIw
— ANI (@ANI) April 26, 2020
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा, मैं प्रवासी मजदूरों को विश्वास दिलाता हूं कि मैं केंद्र से बात कर रहा हूं और जो भी संभव होगा वह जल्द ही किया जाएगा। एक बात तय है कि ट्रेनें शुरू नहीं हो रही हैं क्योंकि हम भीड़ नहीं चाहते हैं, वरना लॉकडाउन को और बढ़ाने की जरूरत होगी।
02:05 PM

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा, हमारे यहां 80 फीसद मरीज बगैर लक्षण वाले (asymptomatic) हैं। 20 फीसद में कम लक्षण, गंभीर और ज्यादा गंभीर मरीज हैं। देखिए कैसे इन्हें भी बचा लिया गया। जो लोग इसे छिपा रहे हैं, यदि आपमें कोरोना के लक्षण हैं तो कृपया जांच करवाएं।
01:59 PM
376 J&K students in Kota set to return tomorrow. All arrangements finalised. This follows recent return of students & others who were in Jaisalmer and other places. Appeal - Please be patient. Govt is working hard to facilitate all: Rohit Kansal, Principal Secretary(Planning) J&Kpic.twitter.com/esvE8rw5SG
— ANI (@ANI) April 26, 2020
जम्मू और कश्मीर के प्रमुख सचिव (योजना) रोहित कंसल ने कहा, कोटा में फंसे जम्मू-कश्मीर के 76 छात्र कल लौट आएंगे। सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। इससे पहले छात्रों और अन्य लोगों को जैसलमेर और अन्य स्थानों से वापस लाया गया। कृपया धैर्य रखें। सरकार सभी की सुविधा के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।
01:51 PM
Today is #AkshayaTritiya but there's no celebration, I'm thankful for that.
I want to appeal that it's#Ramzan but don't go out to pray. Everyone's asking where's God. God is in everyone who's serving us in these hard times -Police, Doctors, cleanliness workers & others: Maha CMpic.twitter.com/Hy7SAay17C
— ANI (@ANI) April 26, 2020
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा, आज अक्षय तृतीया पर उत्सव नहीं मानने के लिए, मैं आपका आभारी हूं। मैं अपील करना चाहता हूं कि रमजान पर भी प्रार्थना करने बाहर न जाएं। हर कोई पूछ रहा है कि भगवान कहां है? भगवान इस कठिन समय में हमारी सेवा कर रहे पुलिस, डॉक्टर, सफाई कर्मचारी सबमें है।
01:42 PM
Delhi: Union Health Minister Dr Harsh Vardhan visits AIIMS Trauma Centre which has been converted into dedicated COVID-19 hospital pic.twitter.com/NMMBVJlXVy
— ANI (@ANI) April 26, 2020
दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने एम्स ट्रॉमा सेंटर का दौरा किया जो डेडिकटेड कोरोना अस्पताल में परिवर्तित हो गया है।
01:40 PM
बाबू जगजीवन राम अस्पताल जहांगीरपुरी के बिल्कुल साथ में है,हमारा काफी स्टाफ वहां से आता है। जहांगीरपुरी में एक ही जगह से बहुत सारे मामले आ चुके हैं उसमें अस्पताल के लोग भी हैं, ये लोकल स्प्रेड है। अब तक वहां 40 के करीब मामले आ चुके हैं: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैनpic.twitter.com/wvyYn19Ttq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 26, 2020
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, बाबू जगजीवन राम अस्पताल जहांगीरपुरी के बिल्कुल साथ में है।हमारा काफी स्टाफ वहां से आता है। जहांगीरपुरी में एक ही जगह से बहुत सारे मामले आ चुके हैं उसमें अस्पताल के लोग भी हैं, ये लोकल स्प्रेड है। अब तक वहां 40 के करीब मामले आ चुके हैं।
01:03 PM
Madhya Pradesh: BJP National General Secretary and party's Central Observer for West Bengal, Kailash Vijayvargiya sits in protest at his residence in Indore, against West Bengal government and Chief Minister Mamata Banerjee over#COVID19 pic.twitter.com/9lJ4UvkCwx
— ANI (@ANI) April 26, 2020
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और पश्चिम बंगाल के लिए पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक, कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में अपने निवास पर पश्चिम बंगाल सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कोरोना वायरस को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
12:58 PM
Delhi: Union Minister Babul Supriyo, BJP MPs from West Bengal and other party leaders protest against West Bengal government and Chief Minister Mamata Banerjee, over#COVID19 pic.twitter.com/pZPvTYb2Uw
— ANI (@ANI) April 26, 2020
दिल्ली: केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो, पश्चिम बंगाल के भाजपा सांसद और पार्टी के अन्य नेताओं ने कोरोना को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया
12:44 PM
#Uttarakhand A nursing staff at the hospital has tested positive for Coronavirus: All India Institute of Medical Sciences, Rishikesh PRO Harish Thapliyal
— ANI (@ANI) April 26, 2020
उत्तराखंड में अस्पताल के एक नर्सिंग स्टाफ कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ऋषिकेश के पीआरओ हरीश थपलियाल ने इसकी जानकारी दी है।
12:41 PM
2 new cases of #COVID19reported from Parsa district in Nepal. Total toll now stands at 51 with 12 recovered: Ministry of Health and Population, Nepalpic.twitter.com/7fnCURmCr3
— ANI (@ANI) April 26, 2020
समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार नेपाल में परसा जिले में कोरोना के 2 नए मामले सामने आए है। देश में अब तक 51 मामले सामने आ गए हैं और इनमें से 12 लोग ठीक हो गए हैं।
12:38 PM
Madhya Pradesh: Bhopal Division of Indian Railways has converted 74 railways coaches into isolation wards.#COVID19pic.twitter.com/6kE8JY6Q0L
— ANI (@ANI) April 26, 2020
मध्य प्रदेश में भारतीय रेलवे के भोपाल डिवीजन ने 74 रेलवे कोचों को आइसोलेशन वार्ड में तब्दील कर दिया है।
12:33 PM
1 new positive case has been reported for #COVID19 in Karnataka from 25 April, 5 pm to 26 April, 12 pm. Total positive cases in the state stand at 501 which includes 18 deaths and 177 discharges: Health Department, Karnatakapic.twitter.com/XQJZeYEvCA
— ANI (@ANI) April 26, 2020
कर्नाटक में 25 अप्रैल, शाम 5 बजे से 26 अप्रैल, 12 बजे तक कोरोना का केवल 1 नया मामला सामने आया है। राज्य में कुल अब तक 501 मामलों पुष्टि हो गई है, जिनमें से 18 लोगों की मौत हो गई है और 177 लोग ठीक हो गए हैं।
12:29 PM
Two police stations were temporarily closed yesterday after 6 personnel tested positive for #COVID19. Following this, swab samples of other 105 police staff were sent for testing, of which all have come negative today: Sumit Saran, Coimbatore Commissioner of Police #TamilNadu
— ANI (@ANI) April 26, 2020
तमिलनाडु में कोरोना से 6 पुलिसकर्मियों के संक्रमित पाए जाने के बाद कल दो थानों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। इसके बाद, अन्य 105 पुलिस कर्मचारियों के सैंंपल टेस्ट के लिए भेजे गए, जिनकी रिपोर्च नेगेटिव आई है। कोयंबटूर के पुलिस आयुक्त सुमित सरन ने इसकी जानकारी दी है।
12:22 PM
The 52-year-old Head Constable Sandip Surve, who had tested positive for #COVID19, passed away today: Mumbai Police#Maharashtra pic.twitter.com/NMMktKJcc8
— ANI (@ANI) April 26, 2020
मुंबई में एक 52 साल के हेड कांस्टेबल की कोरोना वायरस से मौत हो गई है। इसकी जानकारी मुंबई पुलिस ने दी है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 7600 से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं।
12:20 PM
मुझे बहुत खुशी है कि सभी धर्मों के लोग आगे आकर लोगों की जान बचाना चाहते हैं। जिन लोगों की जान बच गई वो अब कोशिश कर रहे हैं कि दूसरे लोगों की जान बचे: दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवालpic.twitter.com/DpT1cnD4O4

दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, मुझे बहुत खुशी है कि सभी धर्मों के लोग आगे आकर लोगों की जान बचाना चाहते हैं। जिन लोगों की जान बच गई वो अब कोशिश कर रहे हैं कि दूसरे लोगों की जान बचे।
12:14 PM
The Delhi-Sonipat border has been sealed by the Sonipat District Magistrate, in view of#COVID19 situation. The borders have been sealed till 3rd May. #Haryana pic.twitter.com/flD54nEX2U
— ANI (@ANI) April 26, 2020
कोरोना वायरस के कारण दिल्ली-सोनीपत सीमा को सोनीपत के जिला मजिस्ट्रेट ने सील कर दिया है। यह बॉर्डर तीन मई तक सील रहेगा।
12:10 PM
केंद्र सरकार के आदेश को हम दिल्ली में लागू कर रहे हैं। जो रिहायशी इलाके में दुकानें हैं, एकल दुकानें हैं वो खुलेंगी। कोई मार्केट, शॉपिंग मॉल, मार्केट कॉम्प्लेक्स नहीं खुलेंगे: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल pic.twitter.com/8cMy20TXhf

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, केंद्र सरकार के आदेश को हम दिल्ली में लागू कर रहे हैं। जो रिहायशी इलाके में दुकानें हैं, एकल दुकानें हैं वो खुलेंगी। कोई मार्केट, शॉपिंग मॉल, मार्केट कॉम्प्लेक्स नहीं खुलेंगे।
12:07 PM
The last week was slightly better than the week before, for the people of Delhi. There were lesser number of cases, fewer deaths and many people went home after making complete recovery: Delhi CM Arvind Kejriwal #COVID19pic.twitter.com/acEP50pNl5
— ANI (@ANI) April 26, 2020
दिल्ली वालों के लिए पिछला हफ्ता इसके पहले के हफ्ते से थोड़ा बेहतर था। कम मामले समाने आए, कम मौतें हुईं और कई लोग पूरी तरह ठीक होने के बाद घर लौट गए। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल
12:04 PM
41 persons including a police officer, who came in direct contact with a lorry driver who had tested positive for#COVID19, have been placed under home quarantine in Vazhakulam in Ernakulam: S Suhas, Ernakulam District Collector #Kerala
— ANI (@ANI) April 26, 2020
केरल के एर्नाकुलम में कोरोना से संक्रमित पाए गए लॉरी ड्राइवर के सीधे संपर्क में आए एक पुलिस अधिकारी सहित 41 लोगों को होम क्वारंटाइन होने किए गए हैं।
11:51 AM
#WATCH: SpiceJet freighter carrying around 10 tons of#COVID19 related medical supplies, primarily mask-making equipment, arrived in Kolkata from Shanghai on Saturday night. pic.twitter.com/H9eknNVhus
— ANI (@ANI) April 26, 2020
कोलकाता: शंघाई से 10 टन मेडिकल सप्लाई, मुख्य तौर पर मास्क बनाने के इक्विपमेंट लादकर उड़ान भरा स्पाइस जेट शनिवार रात को कोलकाता में लैंड किया।
11:49 AM
मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,हम कतई अति-आत्मविश्वास में न फंस जाएं कि हमारे गांव, हमारी गली, दफ्तर में अभी तक कोरोना पहुंचा नहीं है इसलिए अब पहुंचने वाला नहीं है। दुनिया का अनुभव हमें बहुत कुछ कह रहा है और हमारे यहां तो बार-बार कहा जाता है सावधानी हटी तो दुर्घटना घटी।
11:49 AM
The people associated with medical services have expressed satisfaction with the ordinance that provides stringent punishment for those indulging in violence against corona warriors. It was critical to ensure the safety of all doctors, nurses and paramedical staff: PM Modipic.twitter.com/BKJsoxS6wD
— ANI (@ANI) April 26, 2020
मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, चिकित्सा सेवाओं से जुड़े लोगों ने अध्यादेश के साथ संतुष्टि व्यक्त की है, जो कोरोना योद्धाओं के खिलाफ हिंसा में लिप्त लोगों को कड़ी सजा प्रावधान करता है। सभी डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण था।
11:35 AM
This Ramzan, we should pray more than before to ensure that before Eid the world gets rid of Coronavirus. I am sure we will strengthen this fight by following orders of the local administration: PM Modipic.twitter.com/UEQY58vXeP
— ANI (@ANI) April 26, 2020
मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस रमज़ान, हमें यह दुआ करनी चाहिए कि ईद से पहले दुनिया को कोरोना वायरस से छुटकारा मिल जाए। मुझे यकीन है कि हम स्थानीय प्रशासन के आदेशों का पालन करके इस लड़ाई को मजबूत करेंगे।
11:31 AM
I commend the State Governments for their proactive role in dealing with COVID19 pandemic: Prime Minister Narendra Modi during 'Mann ki Baat' pic.twitter.com/f47s3J2a3G
— ANI (@ANI) April 26, 2020
मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मैं कोरोना महामारी से निपटने में उनकी सक्रिय भूमिका के लिए राज्य सरकारों की सराहना करता हूं।
11:25 AM
Due to COVID19, masks are becoming a part of our lives. It doesn't mean that all those wearing are sick. Masks will become a symbol of a civilised society. If you want to protect yourselves and others from the disease, the use of a mask is important: PM Modi during 'Mann ki Baat' pic.twitter.com/tCH9HHRSF7
— ANI (@ANI) April 26, 2020
कोरोना वायरस के कारण मास्क हमारे जीवन का हिस्सा बन गए हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि पहनने वाले सभी बीमार हैं। मास्क एक सभ्य समाज का प्रतीक बन जाएगा। यदि आप अपने आप को और दूसरों को बीमारी से बचाना चाहते हैं, तो मास्क का उपयोग महत्वपूर्ण है।
11:21 AM
Central Government, State Governments and every department and institution today is working together for relief at full speed: PM Modi during 'Mann ki Baat' https://t.co/KHCvnQQ1na
— ANI (@ANI) April 26, 2020
मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, केंद्र सरकार, राज्य सरकारें, हर विभाग और संस्थान आज पूरी गति से कोरोना के खिलाफ मिलकर काम कर रहे हैं।
11:18 AM
In the middle of this pandemic, the farmers are ensuring that no one sleeps hungry in our country. Each person is fighting this war as per their capacity. Some are waiving off house rent, also some labourers who are in quarantine at a school are whitewashing the school etc: PM pic.twitter.com/AFv3hWaRfW
— ANI (@ANI) April 26, 2020
मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस महामारी के बीच किसान यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हमारे देश में कोई भी भूखा न सोए। प्रत्येक व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार यह युद्ध लड़ रहा है। कुछ घर का किराया माफ कर रहे हैं। कुछ मजदूर जो एक स्कूल में संगरोध में हैं। स्कूल आदि का सफाया कर रहे हैं।
11:15 AM
पूरे देश में,गली-मोहल्लों में,जगह-जगह पर आज लोग एक दूसरे की सहायता के लिए आगे आये हैं। गरीबों के लिए खाने से लेकर,राशन की व्यवस्था हो, लॉकडाउन का पालन हो,अस्पतालों की व्यवस्था हो, मेडिकल उपकरण का देश में ही निर्माण हो-आज पूरा देश,एक लक्ष्य, एक दिशा साथ-साथ चल रहा है:प्रधानमंत्री https://t.co/IGxtmzvnoC

मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, पूरे देश में,गली-मोहल्लों में,जगह-जगह पर आज लोग एक दूसरे की सहायता के लिए आगे आये हैं। गरीबों के लिए खाने से लेकर,राशन की व्यवस्था हो, लॉकडाउन का पालन हो,अस्पतालों की व्यवस्था हो, मेडिकल उपकरण का देश में ही निर्माण हो-आज पूरा देश,एक लक्ष्य, एक दिशा साथ-साथ चल रहा है।
11:12 AM
India's fight against Coronavirus is people-driven. This fight is being fought by the people and the administration together. Every citizen as a soldier is fighting this war: PM Narendra Modi in 'Mann ki Baat'pic.twitter.com/k3dLk70Jlg
— ANI (@ANI) April 26, 2020
मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई जनता लड़ रही है, जनता के साथ मिलकर शासन,प्रशासन लड़ रहा है। भारत जैसा विशाल देश जो विकास के लिए लिए प्रयत्नशील है, गरीबी से निर्णायक लड़ाई लड़ रहा है। उसके पास कोरोना से लड़ने और जीतने का यही एक तरीका है।
11:03 AM
इंदौर में कोरोना वायरस (COVID-19) के 1,176 मामले सामने आ गए हैं। समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार पिछले 24 घंटे में 91 और मामलों की पुष्टि हो गई है। अब तक 57 लोगों की मौत हो गई है। 107 लोग ठीक हो गए हैं।
10:50 AM
Kochi: 164 Swiss nationals, who were stranded in Kerala due to COVID19 lockdown, airlifted from Cochin International Airport by Swiss Air yesterday. The flight took off from Cochin International Airport yesterday at 11.10 pm to Zurich.pic.twitter.com/T0kKlPPwlM
— ANI (@ANI) April 26, 2020
केरल: स्विट्जरलैंड के 164 नागरिक, जो लॉकडाउन के कारण केरल में फंसे हुए थे, कल कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट से स्विस एयर द्वारा एयरलिफ्ट किए गए। फ्लाइट ने कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कल रात 11.10 बजे ज्यूरिख के लिए उड़ान भरी।
10:39 AM
दिल्ली: देशभर में जारी लॉकडाउन के बीच लाजपत नगर मार्केट एरिया से दृश्य।
दिल्ली में अब तक कुल कोरोना पॉजिटिव मामले 2625 हैं, 869 ठीक/ डिस्चार्ज/माइग्रेटेड व कोरोना की वजह से 54 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। pic.twitter.com/DpUPZbO4GK

दिल्ली: देशभर में जारी लॉकडाउन के बीच लाजपत नगर मार्केट एरिया से दृश्य। दिल्ली में अब तक कुल कोरोना पॉजिटिव मामले 2625 हैं, 869 ठीक हो गए हैं व कोरोना की वजह से 54 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
10:24 AM
Lucknow: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath holds a meeting with chairpersons of 11 committees of the State to combat #COVID19.pic.twitter.com/Ip1lLrcf3V
— ANI UP (@ANINewsUP) April 26, 2020
लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बैठक कोरोना वायरस को लेकर बैठक रहे हैं।
10:03 AM
13 COVID-19 patients have recovered in Jharkhand till now- 6 from Ranchi, 4 from Bokaro, 2 from Hazaribagh and 1 from Simdega. Recovery ratio in this week was 18%: Jharkhand Health Department
— ANI (@ANI) April 26, 2020
झारखंड में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित 13 रोगी ठीक हो गए हैं। 6 रांची से, बोकारो से 4, हजारीबाग से 2 और सिमडेगा से 1। इस सप्ताह में रिकवरी रेट 18% था। झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी है।
09:24 AM
58 new #COVID19 positive cases reported in Rajasthan today so far- 11 in Ajmer, 1 each in Hanumagarh and Jhalawar,15 in Jodhpur, 7 in Jaipur, 3 in Kota and 20 in Nagaur. The total number of positive cases in the state stands at 2141: Rajasthan Health Departmentpic.twitter.com/YQWN2Bxvzw
— ANI (@ANI) April 26, 2020
राजस्थान में आज अभी तक कोरोना वायरस के 58 नए मामले सामने आ गए हैं। अब तक राज्य में 2141 मामले सामने आ गए हैं। अजमेर में 11, हनुमानगढ़ और झालावाड़ में एक-एक मामले, जोधपुर में 15, जयपुर में 7, कोटा में 3 और नागौर में 20 मामले सामने आ गए हैं।
09:20 AM
There has been a spike of 1990 new COVID19 positive cases & 49 deaths in the last 24 hours: Ministry of Health and Family Welfare https://t.co/8N2QhXDY96
— ANI (@ANI) April 26, 2020
स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआइ ने जानकारी दी है कि पिछले 24 घंटे में 1990 मामले सामने आए हैं और 49 लोगों की मौत हो गई है।
09:12 AM
इस समय हमारे लिए सख्ती से अनुशासन और सब्र को बनाए रखना बहुुत जरूरी है, हम जानते हैं कि जब देश में लॉकडाउन हो और लोगों को घर में रहने को कहा जाए तब वो बेसब्र हो जाते हैं। लेकिन ये बेसब्र होने का समय नहीं है: चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत#COVID19

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत ने कहा, इस समय हमारे लिए सख्ती से अनुशासन और सब्र को बनाए रखना बहुुत जरूरी है, हम जानते हैं कि जब देश में लॉकडाउन हो और लोगों को घर में रहने को कहा जाए तब वो बेसब्र हो जाते हैं। लेकिन ये बेसब्र होने का समय नहीं है।
09:09 AM
#WATCH COVID19 has taught us a lesson that the time has now come to be self-reliant...In India, when we're looking at becoming a regional power, we'll have to support others¬ be dependent on support. It becomes important we support Make in India: CDS General Bipin Rawat pic.twitter.com/BI91RZPHcJ
— ANI (@ANI) April 26, 2020
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत ने कहा, कोरोना वायरस ने हमें एक सबक सिखाया है कि अब आत्मनिर्भर होने का समय आ गया है। जब हम एक क्षेत्रीय शक्ति बनते दिख रहे हैं, तो हमें दूसरों का समर्थन करना होगा और समर्थन पर निर्भर नहीं होना चाहिए। यह महत्वपूर्ण हो जाता है कि हम मेक इन इंडिया का समर्थन करते रहें।
09:05 AM
हमने सोशल डिस्टेंसिंग,मास्क पहनने, जिन लोगों को क्वारंटाइन में रहने की जरूरत है वो क्वारंटाइन में रहें, इसको लेकर बहुत सख्त दिशानिर्देश जारी किए हैं। जितनी भी मीटिंग,कांफ्रेंस हो रही हैं वो वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हो रही हैं: चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत#COVID19 pic.twitter.com/MSBmZvjaou

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत ने कहा, हमने सोशल डिस्टेंसिंग,मास्क पहनने, जिन लोगों को क्वारंटाइन में रहने की जरूरत है वो क्वारंटाइन में रहें, इसको लेकर बहुत सख्त दिशानिर्देश जारी किए हैं। जितनी भी मीटिंग,कॉन्फ्रेंस हो रही हैं वो वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हो रही हैं।
08:58 AM
महाराष्ट्र में 7600 से ज्यादा मामलों की पुष्टि हो गई है।वहीं गुजरात में 3000 से ज्यादा और दिल्ली में 2600 से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। मध्य प्रदेश में दो हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। तमिलनाडु में 1800 से ज्यादा और उत्तर प्रदेश में लगभग 1800 मामले सामने आ गए हैं और आंध्र प्रदेश में 1000 से ज्यादा मामलों की पुष्टि हो गई है।
08:58 AM
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) से 824 लोगों की मौत हो गई है। देश में अब तक 26496 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 5804 लोग ठीक हो गए हैं। 19868 लोगों का इलाज चल रहा है।
08:27 AM
Varanasi ghats look deserted on the occasion of 'Akshaya Tritiya', amid lockdown to prevent the spread of Coronavirus pic.twitter.com/Uv6no3FTZu
— ANI UP (@ANINewsUP) April 26, 2020
वाराणसी का गंगा घाट लॉकडाउन के चलते अक्षय तृतीया के दिन भी सुनसान रहा, कुछ ही श्रद्धालु दिखे।
08:22 AM
Kanpur's Kuli Bazaar area has been declared COVID19 'Red Zone', movement of people in the area is restricted, with exemptions for essential services. Sector magistrate Inderjeet Verma says,"All entry/exit points are being monitored with the help of CCTV cameras".pic.twitter.com/stCSYP1VNA
— ANI UP (@ANINewsUP) April 26, 2020
कानपुर के कुली बाज़ार क्षेत्र को रेड ज़ोन घोषित किया गया है, क्षेत्र में लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित है, जिसमें आवश्यक सेवाओं के लिए छूट है। सेक्टर मजिस्ट्रेट इंद्रजीत वर्मा कहते हैं, "सभी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर सीसीटीवी कैमरों की मदद से नज़र रखी जा रही है"।
08:16 AM
12 railway coaches converted into isolation ward for the COVID19 patients at Moradabad railway station pic.twitter.com/Jh4xDxUqyw
— ANI UP (@ANINewsUP) April 26, 2020
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों के लिए 12 आइसोलेशन कोच तैयार किए गए हैं।
07:59 AM
हमने फैसला किया है कि राज्य में जो मजदूर अन्य जिलों में फंसे हैं उनको अपने जिलों में भेजा जाएगा, उनकी स्क्रीनिंग की जाएगी, उनको घर पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है: मध्य प्रदेश CM शिवराज सिंह चौहान pic.twitter.com/1X7gmfopkJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 25, 2020
मध्य प्रदेश CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा, हमने फैसला किया है कि राज्य में जो मजदूर अन्य जिलों में फंसे हैं उनको अपने जिलों में भेजा जाएगा, उनकी स्क्रीनिंग की जाएगी, उनको घर पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।
07:57 AM
Prime Minister Narendra Modi will address the nation through his radio programme '#MannKiBaat', at 11 AM today. (File pic) pic.twitter.com/a350zx3oXi
— ANI (@ANI) April 26, 2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात से राष्ट्र को संबोधित करेंगे।
07:56 AM
Tamil Nadu: Chief Minister Edappadi Palaniswami has announced a complete lockdown in Chennai from April 26 to April 29, between 6 AM & 9 PM. Visuals from Koyambedu bridge. pic.twitter.com/T2CedLujhO
— ANI (@ANI) April 26, 2020
तमिलनाडु: चेन्नई में आज सुबह वाहनों की बहुत कम आवाजाही दिखी। मुख्यमंत्री के.पलानीस्वामी ने 26अप्रैल से 29अप्रैल तक सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक चेन्नई में पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है। तस्वीरें कोयम्बेडु ब्रिज से।
07:54 AM
पंजाब में कोरोना वायरस के 11 नए मामले सामने आने के बाद मरीजों की संख्या 309 हो गई है। लद्दाख में भी दो नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही यहां मरीजों की संख्या 20 हो गई है। तेलंगाना में 7 नए मामले सामने आए हैं। यहां मरीजों की संख्या 990 हो गई है।
07:51 AM
समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार बिहार में कोरोना वायरस के 19 और मामले सामने आने के बाद मरीजों की संख्या 242 हो गई है। वहीं झारखंड में 14 नए मामले सामने आने के बाद मरीजों की संख्या 66 हो गई है।
07:46 AM
The total number of positive cases in Odisha stands at 103 including 68 active cases, 34 cured/recovered, 1 death: Odisha Health Department
— ANI (@ANI) April 26, 2020
ओडिशा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में अब तक 103 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 68 का इलाज चल रहा है। वहीं 34 लोग स्वस्थ हो गए हैं और एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
07:42 AM
#UPDATE US now has an overall death toll of 53,511, with 936,293 confirmed infections, according to a tally by Johns Hopkins University: AFP news agency https://t.co/lTkueWZgUT
— ANI (@ANI) April 26, 2020
समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार पिछले 24 घंटे में अमेरिका में 2494 और लोगों की मौत हो गई है। देश में अब तक 53,511 लोगों की मौत हो गई है और 9,36,293 मामले सामने आ गए हैं।
07:37 AM
महाराष्ट्र में लगभग 7000 मामलों की पुष्टि हो गई है।वहीं गुजरात और दिल्ली में दो हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। मध्य प्रदेश में लगभग 2000 मामले सामने आ गए हैं। तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में 1700 से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और आंध्र प्रदेश में 1000 से ज्यादा मामलों की पुष्टि हो गई है।
07:37 AM
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) से 779 लोगों की मौत हो गई है। देश में अब तक 24942 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 5210 लोग ठीक हो गए हैं। 18953 लोगों का इलाज चल रहा है।

Comments
Post a Comment