23 April 2020 Highlight

रामपुर (मुस्लेमीन)। दुनियाभर में मशहूर रामपुर रजा लाइब्रेरी में बेशकीमती किताबों का खजाना है। इसमें हजरत अली के हाथ से हिरन की खाल पर लिखी कुरआन है तो सुमेर चंद की सोने के पानी से फारसी में लिखी रामायण। नवाबी दौर में बनी लाइब्रेरी की इमारत भी आलीशान है। इसकी मीनारों में भाईचारे की झलक है। सबसे ऊपर मंदिर, उसके नीचे गुरुद्वारा, चर्च और मस्जिद की आकृति बनी है।

सभी धर्मों से जुड़ी किताबें हैं उपलब्ध

रजा लाइब्रेरी में सभी धर्मों से जुड़ी किताबें हैं। सुमेर चंद की फारसी में लिखी रामायण के शुरुआती पेज सोने के पानी से लिखे हैं। इसमें मुगलकाल के लघु चित्र भी हैं। यहां 17 हजार पांडुलिपियां और 60 हजार किताबें हैं। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल इस लाइब्रेरी बोर्ड की अध्यक्ष हैं। दो माह पहले वह लाइब्रेरी आईं थीं। तब लाइब्रेरी देखकर आश्चर्यचकित रह गईं थीं। बोलीं, पहले कभी ऐसा ज्ञान का मंदिर नहीं देखा। यह ज्ञान का सागर है और इस ज्ञान को दुनियाभर में फैलाने की जरूरत है।



जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह के पास रजा लाइब्रेरी के निदेशक का चार्ज भी है। वह कहते हैं कि लाइब्रेरी के किताबी खजाने से दुनियाभर के लोगों को रूबरू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए पांडुलिपियों और पुस्तकों के डिजिटलाइजेशन का कार्य चल रहा है। पुस्तक दिवस के मौके पर भी लाइब्रेरी के किताबी खजाने के बारे में सोशल मीडिया के जरिये लोगों को जानकारी दी जाएगी।



ऐसे सुरक्षित हैं किताबें

लाइब्रेरी में किताबी खजाने के संरक्षण के लिए संरक्षण प्रयोगशाला भी बनी है। प्रयोगशाला के सीनियर टेक्नीकल रेस्टोरर सैयद तारिक अजहर बताते हैं कि पांडुलिपियों को सुरक्षित रखने का भी विशेष तरीका है। वैज्ञानिक विधि से रसायनों का प्रयोग कर किताबों का संरक्षण किया जाता है। खाल पर लिखी कुरआन को फफूंदी व कीड़े मकोड़ों से बचाने के लिए एसिड फ्री बाक्स में रखा गया है। इसे समय-समय पर चेक किया जाता है, अगर कोई कमी नजर आती है तो फौरन प्राथमिक उपचार किया जाता है। तापमान का भी विशेष ध्यान रखा जाता है। इसके लिए 20 से 25 डिग्री तापमान होना चाहिए। लाइब्रेरी की आलीशान इमारत इसके लिए उपयुक्त है। इस कुरआन को करीब डेढ़ सौ साल पहले नवाब कल्बे अली खां सऊदी अरब से रामपुर लाए थे।

कुछ खास बातें लाइब्रेरी की

रामपुर रियासत के आखिरी नवाब रजा अली खान के नाम पर है लाइब्रेरी। आजादी से पहले यह नवाब खानदान की लाइब्रेरी थी, लेकिन अब केंद्र सरकार के अधीन। लाइब्रेरी की आलीशान इमारत भी दे रही है भाईचारे का संदेश। इसके दरबार हाल में लगे झूमर के बल्ब 100 साल से नहीं हुए फ्यूज। 14 सौ साल पहले हिरन की खाल पर लिखी कुरआन देखकर दंग रह जाते हैं लोग। लाइब्रेरी की तीन किताबों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ले जा चुके हैं विदेश। लाइब्रेरी की सुरक्षा में लगे हैं केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान।

नई दिल्ली, ब्लूमबर्ग। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश अंबानी एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं। आरआईएल की जियो प्लैटफॉर्म्स और फेसबुक के बीच डील पक्की होने के बाद मुकेश अंबानी एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं। इस समझौते के तहत फेसबुक जियो प्लैटफॉर्म्स में 9.9 फीसद हिस्सेदारी खरीद रही है। अर्थात वह जियो प्लैटफॉर्म्स में 43,574 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इस डील के कारण बुधवार को रिलांयस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का मार्केट वैल्यूएशन 45,527.62 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 8,29,084.62 करोड़ रुपये पर आ गया था।

फेसबुक और जियो प्लैटफॉर्म्स की इस डील की खबर से बुधवार को आरआईएल का शेयर 9.83 फीसद की बढ़त के साथ 1359 रुपये पर बंद हुआ था। मुकेश अंबानी ने चीन के जैक मा को पछाड़ कर अपनी यह जगह वापस पाई है। अलीबाबा के संस्थापक जैक मा ने पिछले दिनों मुकेश अंबानी से एशिया का सबसे अमीर व्यक्ति होने का तगमा छीन लिया था। लेकिन फेसबुक और जियो की डील से मुकेश अंबानी की संपत्ति में 4 अरब डॉलर का इजाफा हुआ जिससे आरआईएल के अध्यक्ष की संपत्ति बढ़कर 49 अरब डॉलर हो गई।

जियो-फेसबुक डील के कारण मुकेश अंबानी की संपत्ति जैक मा से करीब 3 अरब डॉलर अधिक हो गई है। इससे पहले पिछले दिनों कच्चे तेल के भाव में जबरदस्त गिरावट के चलते मुकेश अंबानी की संपत्ति में 14 अरब डॉलर की गिरावट आ गई थी।

फेसबुक और जियो के बीच हुई डील के बारे में जानकारी देते हुए फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा था, 'जियो भारत में अप्रत्याशित परिवर्तन लेकर आया है। जियो ने चार साल से भी कम समय में 38.80 करोड़ से ज्यादा लोगों को ऑनलाइन सेवाओं से जोड़ा है। यह डील जियो के प्रति हमारे उत्साह को प्रदर्शित करता है।' वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने कहा कि वे इस समझौते से काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि JioMart जियो का नया डिजिटल प्लेटफॉर्म है। गौरतलब है कि जियोमार्ट और फेसबुक के व्हाट्सएप की तीन करोड़ छोटी भारतीय किराना दुकानों को ऑनलाइन लाने की योजना है।

नोएडा [सुनाक्षी गुप्ता]। Coronavirus Positive India :  देश-दुनिया में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस संक्रमण का न तो अब तक कोई इलाज तलाशा जा सका है और न कोई वैक्सीन ईजाद हो पाई है। ऐसे में बचाव के तहत शारीरिक दूरी ही सबसे कारगर उपाय साबित हो रहा है और इसे पूरी दुनिया में तेजी से अपनाया भी जा रहा है। यही वजह है कि देशभर में लॉकडाउन में लोगों से शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए कहा जा रहा है।

इस कड़ी में नोएडा के पार्थ बंसल ने लॉकडाउन के समय में एक ऐसा उपकरण तैयार किया है, जिसे पहनकर लोग आसानी से शारीरिक दूरी का पालन कर सकते हैं। इसी के साथ अपना हमला करने से पहले ही अनजान और अदृश्य दुश्मन कोरोना वायरस को मात दे सकते हैं।

एक मीटर की दूरी पर कर देगा अलर्ट

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से इसी साल सम्मानित हुए पार्थ ने हाथों में पहनने वाली मशीन बनाई है जिसे पहनकर अगर किसी व्यक्ति के 1 मीटर की दूरी में कोई मनुष्य आएगा तो वह अलार्म के रूप में बजने लगेगी और इससे व्यक्ति सावधान हो जाएगा और शारीरिक दूरी का पालन सही तरह से कर सकेगा।



अल्ट्रासोनिक सेंसर से बनायी मशीन

नोएडा के एपीजे स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र पार्थ बंसल कम उम्र में ही कई आविष्कार कर चुके हैं और इसी के लिए उन्हें कई पुरस्कार मिल चुके हैं। पार्थ बताते हैं कि उन्होंने मशीन में अल्ट्रासोनिक सेंसर लगाएं है और उसी की मदद से मशीन आस-पास की दूरी नाप सकेगी और अलार्म बजाकर व्यक्ति को सावधान करेगी।

आवश्यक सुविधाओं में कार्यरत कर्मचारियों के लिए है फायदेमंद

वहीं, यह मशीन बनाने वाले पार्थ का कहना है कि लॉकडाउन के पहले चरण में ही वह एक दिन घर के लिए जरूरी सामग्री लेने गए तो देखा कि लोग शारीरिक दूरी का पालन करने की कोशिश तो कर रहे हैं, लेकिन उन्हें दूरी का सही अंदाजा नहीं हो पाता है, इसलिए उन्होंने ऐसा उपकरण बनाने की सोची और एक दिन के अंदर इसे तैयार भी कर लिया।

700 रुपये है इस मशीन की लागत

पार्थ के मुताबिक, अपने इस आविष्कार को 'इग्नाइट अवार्ड' के साथ साझा कर चुके हैं और वहां से मंजूरी मिलने पर इसे बाजारों में भी लाया जा सकेगा। पार्थ बताते हैं इसे बनाना काफी आसान है, एक उपकरण की लागत 600 से 700 रुपये तक है। उन्होंने कहा कि जनता के बीच आवश्यक कार्यों के लिए तैनात हुए कर्मचारियों के लिए यह फायदेमंद साबित हो सके।

कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आने से ऐसे बचे

लॉकडाउन के दौरान घर में ही रहें और अतिआवश्यक होने पर कहीं बाहर जाना भी पड़े तो मास्क जरूर लगाएं।दूध, सब्जी और दवाई खरीदने जाने की स्थिति में शारीरिक दूरी का खास ख्याल रखें।जहां तक संभव हो आंख, नाक और मुंह पर बार-बार हाथ लगाने से बचें।अपने हाथों को कुछ अंतराल पर धोते रहें।साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें।

 हैदराबाद (तेलंगाना) एएनआइ। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। इसकी वजह से कई लोग प्रभावित भी हुए हैं। सरकार के प्रयास के बावजूद भी लोगों को खाने-पीने का सामान नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में देश भर के जरूरतमंदों को मुफ्त में राशन देने के लिए एक एनजीओ 'फ्री राशन ऐप' लेकर आया है।

फ्री राशन ऐप के निदेशक और संस्थापक खालिद सैयदुल्लाह ने एएनआइ को बताया कि हमने इसे 'राशन ऐप' का नाम दिया है, जो लॉकडाउन के कारण प्रभावित हुए लोगों की मदद करेगा और उनकी राशन की आवश्यकता को पूरा करेगा। लोग इस ऐप को प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं और हमसे राशन पैक के लिए अनुरोध कर सकते हैं।

सैफुल्ला और उनकी टीम को ऐप के माध्यम से अबतक 13 हजार आवेदन मिले, जो विभिन्न राज्यों के जरूरतमंद लोगों ने भेजा है। सैफुल्ला ने कहा कि एक बार जब लोग ऐप में फॉर्म भरते हैं, तो उनके निवास का पता पूछा जाता है, जिसके बाद एनजीओ का एक समूह चेक करता है कि यह अनुरोध सही है या नहीं। यदि अनुरोध सही होता है, तो हम उस क्षेत्र में निकटतम किराना व्यापारी से संपर्क कर उसके खाते में 600 रुपये जमा कर देते है और जरूरतमंद व्यक्ति को स्टोर से आवश्यक सामान इकट्ठा करने के लिए सूचित करते हैं।

उन्होंने अबतक किराना व्यापारियों के जरिए 1,500 से अधिक लोगों की मदद की है। उनके पास गूगल प्रोग्रामिंग के माध्यम से 20 हजार से अधिक व्यापारियों का डेटाबेस है, जसकी बदौलत जरूरतमंदों को राशन किट दिलाने में मदद मिलती है।

वाशिंगटन डीसी एएनआइ। कोरोना महामारी से जूझ रहे अमेरिका में हालाता दिनों दिन खराब होते जा रहे हैं। देश में कोरोना वायरस की वजह से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 46 हजार के पार पहुंच गया है। इस बीच अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों ने न्यूयॉर्क राज्य में दो पालतू बिल्लियों में कोरोना वायरस के पहले मामलों की पुष्टि की है।

सीडीसी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि यूएस सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) और यूएसडीए नेशनल वेटरनरी सर्विसेज लेबोरेटरीज (NVSL) ने आज आज दो पालतू बिल्लियों में SARS-CoV-2 संक्रमण की पहली पुष्टि की है।

इसमें आगे कहा गया है कि फिलहाल जानवरों के नियमित परीक्षण की सिफारिश नहीं की गई है। आशंका जताते हुए कहा गया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका में अन्य जानवर भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो सकते हैं। यूएसडीए इसकी जांत करेगा।

बता दें कि दो पालतू जानवरों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का अमेरिका में यह पहला मामला हैं। इससे पहले दुनिया भर के कुछ देशों से जानवरों में नोवल कोरोना वायरस की रिपोर्ट सामने आई थी, जिनमें से ज्यादातर संक्रमित व्यक्ति के साथ निकट संपर्क में थे।

सीडीसी ने कहा कि बिल्लियां न्यूयॉर्क राज्य के दो अलग-अलग इलाकों में रहती हैं। दोनों को सांस की बीमारी थी और पूरी तरह ठीक होने की उम्मीद जताई जा रही थी। उनके घर में किसी भी व्यक्ति में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।

अमेरिका का न्यूयॉर्क कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है। बुधवार दोपहर तक न्यूयॉर्क में संक्रमित लोगों की संख्या 2 लाख 58 हजार 589 दर्ज की गई, जिसमें से अकेले न्यूयॉर्क शहर में ही 1 लाख 41 हजार 235 से अधिक मामले हैं। जबकि मरने वालों का आंकड़ा राज्य में 15 हजार 302 है।

पिछले साल दिसंबर महीने के अंत में चीन के वुहान शहर से कोरोना वायरस शुरू हुआ था। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के अनुसार, वायरस ने दुनिया भर में 26 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं और 1 लाख 82 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

भोपाल, एजेंसियां।मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढता जा रहा है।मध्य प्रदेश की बात करें तो अब तक यहां कोरोना वायरस के कुल 1592 मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें 80 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 148 लोग ठीक हो चुके हैं। मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर जिला है, जहां कोरोना वायरस के कुल 945 मामले सामने आ चुके हैं। यहां बुधवार को जांच में 26 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इसके बाद अब इंदौर जिले  में 945 कोरोना मरीज सामने आ चुके हैं।

LIVE Coronavirus Madhya Pradesh Updates:

- मध्य प्रदेश के इंदौर में 26 और व्यक्तियों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इंदौर के  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक जिले में कुल मामलों की संख्या 945 हो गई है, जिसमें 53 मौतें भी शामिल हैं।

— ANI (@ANI) April 22, 2020

- मध्य प्रदेश में 22 पुलिसकर्मियों सहित 44 कोरोना मरीजों को ठीक होने के बाद भोपाल के चिरायु मेडिकल कॉलेज से छुट्टी दे दी गई है। राज्य की राजधानी भोपाल में कोरोना के अब तक 303 मामले दर्ज किए हैं।

— ANI (@ANI) April 22, 2020

- मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्वास्थ्य कर्मचारियों और पुलिस की एक टीम पर हमला करने वाले लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में मुख्य आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई की जाएगी।

— ANI (@ANI) April 22, 2020

इंदौर में दो संदिग्ध कोरोना नर्सों की मौत

इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में कार्यरत एक सीओवीआईडी​​-19 संदिग्ध सहित दो नर्सों की मौत हो गई है। मौतें मंगलवार रात को हुईं।कोरोना संदिग्ध की रिपोर्ट, जिनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी, अभी तक सामने नहीं आए हैं। एमवाय अस्पताल के अधीक्षक डॉ. पीएस ठाकुर ने कहा कि शमीम शेख (55) को लक्षण विकसित होने के बाद एमवाय अस्पताल के चेस्ट वार्ड में भर्ती कराया गया था।वह 1 अप्रैल से 14 अप्रैल तक छुट्टी पर थी।

जानें लाभ

बुधवार का अक्षय तृतीया को भी भगवान विष्णु की पूजा का महत्व है। इसदिन भगवान विष्णु को पीले वस्त्र धारण करा कर स्‍थापित किए जाते हैं और हल्दी, चावल से विधि पूर्वक पूजन किया जाता है। शेष समय में गुरुवार को भगवान बृहस्पति की पूजा का विधान है। इस दिन गुरू भगवान और विष्‍णु जी की पूजा और व्रत करने से ऋण मुक्ति, शीघ्र विवाह और संपत्ति प्राप्‍ति होती है। बृहस्पति देव को बुद्धि का कारक भी माना गया है अत: इस पूजा से ज्ञान में भी वृद्धि होती है। इसके अलावा ऐसा भी कहा जाता है कि विष्‍णु जी की पूजा से मनाकामनायें पूर्ण होती हैं और अच्‍छा स्‍वास्‍थ भी प्राप्‍त होता है।

ऐसे करें पूजा

इस दिन केले के पेड़ की पूजा करना अच्छा माना जाता है। गुरुवार के दिन पूजा और व्रत रखने वालों को पीले वस्त्र धारण कर के सुबह उठकर बृहस्पति देव का पूजन करना चाहिए। पूजा में पीली वस्तुएं जैसे पीले फूल, चने की दाल, मुनक्का, पीली मिठाई, पीले चावल और हल्दी चढ़ा का प्रयोग किया जाता है। इस व्रत में केले के पेड़ की पूजा की पूजा का सर्वाधिक महत्‍व होता है। पूजा के बाद बृहस्‍पतिवार की कथा का श्रद्धा पूर्वक पाठ करना चाहिए। इससे मनोकामना की पूर्ति होती है। इसके लिए कन्याओं को भोजन कराएं, पीली चुनरी या पीला रुमाल भेंट करें। अच्‍छे स्वास्थ्य और पारिवारिक सुख शांति के लिए विष्‍णु जी को चने की दाल चढ़ाई जाती है। यदि विवाह में किसी भी प्रकार की समस्या आ रही हो तो गुरुवार का व्रत करना चाहिए और विष्‍णु जी को जुड़े हुए फल चढ़ायें, साथ ही कर्ज से मुक्‍त होने के लिए आम लगे हुए आम के बौर से पूजा करें।

गुरू गृह करें मजबूत

गुरु ग्रह के सुदृढ़ होने से जीवन में सुख शांति आती है और धन लाभ होता है। इसके लिए नीचे दिए आसान उपायों का पालन करें।

1. सबसे पहले गुरुवार का व्रत रखें। इस दिन पीले वस्त्र पहनें और बिना नमक का पीला ही भोजन करें जैसे बेसन के लड्डू, आम बेसन की रोटी आदि।

2. गुरु बृहस्पति की पंचोपचार से पूजा करें। इसमें केसरिया चंदन, पीले चावल, पीले फूल व भोग में पीले पकवान या फल अर्पित करें। अंत में वृहस्‍पति भगवान की आरती करें।

3. गुरु मंत्र 'ॐ बृं बृहस्पते नम' का जाप कम से कम 108 बार करें।

4. पीली वस्तुओं का दान करें।

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। Weather update: दिल्‍ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। इस बार मौसम के तेवर हल्‍के सख्‍त होने वाले हैं। धूल भरी हवा से दिल्‍ली वाले परेशान हो सकते हैं इसी बीच बारिश भी मुसिबत बढ़ाने वाली है। बता दें कि मौसमी उतार चढ़ाव के बीच बृहस्पतिवार को दिल्ली का मौसम करवट लेगा। एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से धूल भरी हवा चलने के साथ-साथ हल्की बारिश होने की भी संभावना है। हालांकि तापमान में इसके चलते कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।

चल रही है बादलों और सूरज की लुकाछिपी

पिछले कई दिनों से चल रही बादलों और सूरज की लुकाछिपी के बीच बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 36.1 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 35 से 83 फीसद रहा। पालम दिल्ली का सबसे गर्म इलाका रहा। यहां का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

जम्मू कश्मीर की तरफ सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र दिल्ली के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि जम्मू कश्मीर की तरफ सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवा चलने और हल्की बारिश होने के भी आसार हैं। हालांकि इससे तापमान में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं आएगा। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

बुधवार को भी सामान्य श्रेणी में दर्ज हुआ एयर इंडेक्स

बुधवार को भी दिल्ली एनसीआर का एयर इंडेक्स अच्छा नहीं बल्कि सामान्य श्रेणी में दर्ज हुआ। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी एयर बुलेटिन के अनुसार बुधवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स 131 दर्ज किया गया। एनसीआर के शहरों में फरीदाबाद का 139, गाजियाबाद का 172, ग्रेटर नोएडा का 107, गुरुग्राम का 135 और नोएडा का 104 दर्ज किया गया। सभी शहरों की हवा सामान्य श्रेणी में दर्ज की गई। दूसरी तरफ दिल्ली का पीएम 2.5 और पीएम 10 बुधवार को 56 और 103 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Delhi Crime:  दिल्ली गेट स्थित बाल सुधार गृह से 11 बच्चे सुरक्षा गार्डों के साथ मारपीट कर भाग गए। बाल सुधार गृह में फिलहाल कुल 13 बच्चे थे, जिनमें 11 भाग गए। यहां से बाल अपराधियों को रखा गया है, जो कई बार अपराध कर चुके थे।

वहीं, घायल दो सुरक्षा कर्मियों को उपचार के लिए सुश्रुत ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना बुधवार शाम सात बजे की है। यहां से बाल अपराधियों के भागने की कई बार घटना हो चुकी है। आठ साल पहले बाल अपराधियों ने यहां पर सुरक्षा कर्मियों के साथ मारपीट कर सुधार गृह में आग लगा दिया था। बाल अपराधियों ने जुवेनाइल कोर्ट में भी आग लगा दी थी, जिससे काफी नुकसान हुआ था।

बता दें कि बाल सुधार गृह में रहने वाले नाबालिगों को रोजगार मुहैया कराने के लिए तीन साल पहले स्किल डेवलपमेंट मंत्रालय की देखरेख में प्रशिक्षण देने की शुरुआत की गई। इसके तहत बाल अपराध में यहां आए बच्चों-किशोरों को सामान बनाने के साथ मोबाइल फोन ठीक करके का भी प्रशिक्षण दिया जाता है।

बता दें निर्भया मामले में नाबालिग भी दिल्ली के एक बाल सुधार गृह से अपनी सजा पूरी करके देश के किसी कोने में अपना जीवन यापन कर रहा है। उसने भी बाल सुधार गृह में एक गैर सरकार संस्था के सहयोग से काम सीखा था।

बाल सुधार में कर्मचारियों के लिए नियम

बच्चों को चूमने और गले लगाने की मनाही है।मारपीट के साथ अपशब्दों का इस्तेमाल प्रतिबंधित है।बाल सुधार गृह के लिए बनी आचार संहिता के तहत किसी बच्चे को शारीरिक सजा नहीं देना भी शामिल है।बाल सुधार का माहौल खुशनुमां होना चाहिए ताकि यहां से निकल कर बच्चे किसी अवसाद का शिकार नहीं हों।बच्चों के साथ जाति, धर्म और लिंग के आधार पर भेदभाव की मनाही है।

Comments

Popular posts from this blog

15 posts collection

Story 77h

Yeh vidhi ka vidhan hai.