LIVE Coronavirus Updates: MP में 2000 से ज्यादा मामलों की पुष्टि, इंदौर में सामने आए 1200 से ज्यादा केस

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस ( COVID-19) के 2,096 मामलों की पुष्टि हो गई है। इनमें से 1,207 मामले केवल इंदौर में सामने आए हैं। जिले में अब तक 60 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में अब तक कुल सामने आए मामलों में से 210 लोग ठीक हो गए हैं और 99 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) से 872 लोगों की मौत हो गई है। देश में अब तक 27,892 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 6185 लोग ठीक हो गए हैं। 20,835 लोगों का इलाज चल रहा है।

HighLights

भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) से 872 लोगों की मौतभारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के 27,892 मामले सामने आए6185 लोग ठीक हुए, 20,835 लोगों का इलाज जारी

27 April 2020

01:28 PM

#WATCH Centre,state govts&doctors have done good work to fight COVID19. Now,when we look at US&Europe,we know we have progressed. In coming days,there is a huge possibility of India emerging as a model country if we continue to take concrete steps to fight COVID19: AR Chowdhurypic.twitter.com/2TwvpVa4hg

— ANI (@ANI) April 27, 2020

कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, कोरोना वायरस से लड़ने के लिए केंद्र, राज्य सरकार और डॉक्टरों ने अच्छा काम किया है। अब, जब हम अमेरिका और यूरोप को देखते हैं, तो हम जानते हैं कि हमने अच्छा काम किया है। आने वाले दिनों में, भारत के एक मॉडल के रूप में उभरने की बहुत संभावना है। अगर हम कोरोना से लड़ने के लिए ठोस कदम उठाते रहे।

01:09 PM

मेघालय चाहता है कि कोरोना वायरस (COVID-19) के फैलने से रोकने के लिए 3 मई से आगे राज्य में लॉकडाउन जारी रहेगा। मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में यह बात कही।

01:01 PM

Till date, 511 COVID-19 positive cases have been confirmed, this includes 19 deaths & 188 discharges. 8 new positive cases have been reported from 5:00 PM yesterday till 12:00 noon today: Government of Karnataka pic.twitter.com/B53IMb4nfg

— ANI (@ANI) April 27, 2020

कर्नाटक सरकार के अनुसार राज्य में कोरोना वायरस के अब तक 511 मामलों की पुष्टि हो गई है।इसमें से 19 लोगों की मौत हो गई है और 188 ठीक हो गए हैं। कल शाम 5:00 बजे से आज दोपहर 12:00 बजे तक 8 नए मामले सामने आए हैं।

12:56 PM

#Update: Prime Minister Narendra Modi's video conference meeting with the Chief Ministers of all States on COVID19 situation, concludes.https://t.co/eecoedEEm8

— ANI (@ANI) April 27, 2020

कोरोना वायरस स्थिति पर सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा हुई बैठक संपन्न हुई।

12:54 PM

11 new COVID19 cases reported; the total number of cases in Yavatmal is now 71: Yavatmal Collector MD Singh#Maharashtra

— ANI (@ANI) April 27, 2020

महाराष्ट्र के यवतमाल में 11 नए कोरोना वायरस के मामलों की जानकारी सामने आई है। यहां अब तक 71 मामले सामने आ गए हैं। यवतमाल कलेक्टर एमडी सिंह ने इसकी जानकारी दी है।

12:51 PM

For the economic revival of the State, a committee of ministers& a committee of experts has been constituted. CM has suggested that duration of MNREGA wage employment be increased to 150 days from the present 100 days: Uttarakhand CM Office on the meeting of CMs with the PM

— ANI (@ANI) April 27, 2020

उत्तराखंड के आर्थिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने  के लिए, मंत्रियों की एक समिति और विशेषज्ञों की एक समिति का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सुझाव दिया है कि मनरेगा के तहत मजदूरी रोजगार की अवधि वर्तमान 100 दिनों से बढ़ाकर 150 दिन कर दी जानी चाहिए। प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्रियों की बैठक को लेकर उत्तराखंड मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसकी जानकारी दी है।

12:38 PM

#COVID19 cases rise to 51 in Uttarakhand after 1 more person tests positive

— Press Trust of India (@PTI_News) April 27, 2020

समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार उत्तराखंड में कोरोना वायरस का एक और मामला सामने आ गया है। इसके साथ ही राज्य में मरीजों की संख्या 51 हो गई है।

12:29 PM

With 3 more deaths and 55 new positive cases reported in Pune, the death toll and total number of positive cases rises to 80 and 1319, respectively: Health Officials, Pune

— ANI (@ANI) April 27, 2020

पुणे में तीन और लोगों की मौत हो गई है और 55 नए मामले सामने आ गए हैं। जिले में इसके साथ ही मरीजों की संख्या 1319 हो गई है और 80 लोगों की मौत हो गई है।

12:26 PM

Many who work in Delhi&stay in Haryana, are 'Corona-carriers'. I appeal to Delhi CM that stay arrangements of ppl who work in Delhi should be made in Delhi itself. They shouldn't be issued passes to travel to Haryana as this is increasing COVID19 cases here: Haryana Min Anil Vijpic.twitter.com/3AsJ8jXVO4

— ANI (@ANI) April 27, 2020

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा, कई लोग जो दिल्ली में काम करते हैं और हरियाणा में रहते हैं, वे कोरोना-कैरियर की तरह काम कर रहे हैं। मैं दिल्ली के सीएम से अपील करता हूं कि दिल्ली में काम करने वाले लोगों के रहने की व्यवस्था दिल्ली में ही की जाए। उन्हें हरियाणा की यात्रा के लिए पास जारी नहीं किए जाने चाहिए क्योंकि इससे यहां कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं।

12:12 PM

यू.एस. में एक टाइगर के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से फॉरेस्ट डिपार्टमेंट सचेत हो गया। इससे साफ पता चलता है कि ये वायरस इंसानों से किसी जानवर में भी फैल सकता है जिसके बाद से हमने आस-पास को लोगों के लिए एडवाइज़री जारी की: अल्ताफ़ हुस्सैन वाइल्ड लाइफ वार्डन सेंट्रल डिविज़न श्रीनगर https://t.co/WtF1gb9B31 pic.twitter.com/xFut8BdxJX

— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 27, 2020

श्रीनगर में कोरोना वायरस के मद्देनजर वन विभाग द्वारा लोगों को जंगलों के आस-पास वाले इलाके और दाचीगाम नेशनल पार्क से सटे इलाकों में नहीं घूमने के लिए एक एडवाइज़री जारी की है। श्रीनगर वाइल्ड लाइफ सेंट्रल डिविज़न के वार्डन अल्ताफ़ हुसैन ने कहा, अमेरिका में एक बाघ के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से वन विभाग सचेत हो गया। इससे साफ पता चलता है कि ये वायरस इंसानों से किसी जानवर में भी फैल सकता है, जिसके बाद से हमने आस-पास को लोगों के लिए एडवाइज़री जारी की।

12:09 PM

80 new COVID19 positive cases (including 23-Guntur, 33-Krishna, 13-Kurnool districts) reported in last 24 hours in Andhra Pradesh; the total number of positive cases in the state rise to 1177: State's health department pic.twitter.com/AckkWZC07R

— ANI (@ANI) April 27, 2020

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 80 नए मामले सामने आ गए हैं। गुंटूर में 23, कृष्णा में 33, कुरनूल जिले में 13 मामले सामने आए हैं। राज्य में मरीजों की संख्या 1177 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी है।

11:52 AM

Government of West Bengal will initiate every possible help to people of Bengal stuck in different parts of the country due to lockdown, in returning home, tweets West Bengal CM Mamata Banerjeepic.twitter.com/laIGF1cP8M

— ANI (@ANI) April 27, 2020

पश्चिम बंगाल की सरकार देश के अलग-अलग हिस्सों में फंसे बंगाल के लोगों की घर लौटने में हर संभव मदद करेगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट करके जानकारी दी।

11:45 AM

Uttarakhand: 22 staff members of AIIMS Rishikesh and 7 staff members of Bapu Gram quarantined after they came in contact with a nursing officer of AIIMS Rishikesh who tested positive for COVID19. 20 Bigha area, Bapu Gram in Rishikesh declared 'Red Zone'

— ANI (@ANI) April 27, 2020

 उत्तराखंड: एम्स ऋषिकेश के 22 स्टाफ और बापू ग्राम के 7 कर्मचारी क्वारंटाइन हो गए हैं। ये सभी एम्स ऋषिकेश के एक नर्सिंग अधिकारी के संपर्क में आ गए थे, जो कोरोना सं संक्रमित पाया गया था। ऋषिकेश में बापू ग्राम को रेड जोन घोषित कर दिया गया है।

11:39 AM

Total 8068 positive #COVID19cases and 342 deaths have been reported in the state till date. Mortality Rate stands at 4.24%: Maharashtra Health Department pic.twitter.com/yziUGHSiMU

— ANI (@ANI) April 27, 2020

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में अब तक 8068 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 342 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में कोरोना से मृत्यु दर 4.24% है।

11:36 AM

10 new COVID19 positive cases reported in Agra district in last 24 hours; the total number of positive cases in the district is now 381: DM Agra Prabhu N Singh

— ANI UP (@ANINewsUP) April 27, 2020

आगरा में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 10 नए मामले सामने आए हैं। जिले में मरीजों की संख्या 381 हो गई है। डीएम प्रभु एन सिंह ने इसकी जानकारी दी है।

11:24 AM

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस ( COVID-19) के 2,096 मामलों की पुष्टि हो गई है। इनमें से 1,207 मामले केवल इंदौर में सामने आए हैं। जिले में अब तक 60 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में अब तक कुल सामने आए मामलों में से 210 लोग ठीक हो गए हैं और 99 लोगों की मौत हो गई है।

11:14 AM

Chief Minister of Karnataka BS Yediyurappa attends video conference meeting of Chief Ministers with Prime Minister Narendra Modi, on COVID19 situation. pic.twitter.com/hCmi5hYgCy

— ANI (@ANI) April 27, 2020

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा कोरोना वायरस की स्थिति पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्रियों की बैठक में शामिल हुए हैं।

11:01 AM

Prime Minister Narendra Modi holds video conference with the Chief Ministers of all States on COVID19 situation.pic.twitter.com/D9kiiXk4XK

— ANI (@ANI) April 27, 2020

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस की स्थिति पर सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। बता कि देश में संक्रमण को रोकने के लिए 3 मई तक लॉकडाउन लागू है। अब तक  देश में 872 लोगों की मौत हो गई है और 27,892 मामले सामने आ गए हैं।

10:57 AM

Happy to announce that our Virology Lab in Goa Medical College will be functioning 24x7 to cater to doing maximum tests and strengthen our fight against#COVID19: Vishwajit Rane, Goa Health Minister. (File pic)pic.twitter.com/EDQA2Hb8tP

— ANI (@ANI) April 27, 2020

गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे के अनुसार, गोवा मेडिकल कॉलेज में हमारी वायरोलॉजी लैब 24x7 टेस्ट के लिए तैयार है। इससे कोरोना के खिलाफ हमारी लड़ाई और मजबूत होगी।





10:42 AM

Chief Minister of Delhi Arvind Kejriwal attends video conference meeting of Chief Ministers with Prime Minister Narendra Modi and Union Home Minister Amit Shah, on COVID19 situation. pic.twitter.com/1ZwTHyruzW

— ANI (@ANI) April 27, 2020

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना वायरस (COVID-19) को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुख्यमंत्रियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हो रही बैठक में शामिल हुए।

10:33 AM

Telangana: Police personnel have been deployed and movement of only essential service providers allowed in Malakpet area in Hyderabad, after the area was declared as a#COVID19 hotspot by the district administration.pic.twitter.com/WlBeGhV54m

— ANI (@ANI) April 27, 2020

तेलंगाना: जिला प्रशासन द्वारा कोरोना हॉटस्पॉट घोषित किए जाने के बाद, हैदराबाद में मलकपेट क्षेत्र में केवल आवश्यक सेवा प्रदाताओं की आवाजाही को अनुमति है। पुलिसकर्मियों को भी यहां तैनात किया गया है।

09:51 AM

Blood samples of 4 #COVID19survivors has tested positive for antibodies. Their plasma will now be used to treat other patients. BMC appeals other also who've recovered to come forward&help others recover by opting for Plasma Donation: Brihanmumbai Municipal Corporation.#Mumbaipic.twitter.com/lz8EBic0vp

— ANI (@ANI) April 27, 2020

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने जानकारी दी है कि कोरोना से ठीक हुए चार लोगों के ब्लड सैंपल का एंटीबॉडी के लिए पॉजिटिव टेस्ट हुआ है। उनके प्लाज्मा का उपयोग अब अन्य रोगियों के इलाज के लिए किया जाएगा। बीएमसी ने अन्य लोगों से भी अपील की है कि वे आगे आकर मदद करें और दूसरों को रोग से उबरने में मदद करें।

09:32 AM

13 new #COVID19 cases reported in Bihar today, taking the total number of cases to 290: Sanjay Kumar, Bihar Principal Secretary (Health). (File pic) pic.twitter.com/bruC3cDuVj

— ANI (@ANI) April 27, 2020

बिहार में आज 13 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में मरीजों की संख्या 290 हो गई है। बिहार के प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) संजय कुमार ने इसकी जानकारी दी है।

09:28 AM

Out of the 461 samples tested yesterday for #COVID19, results of 6 are positive: King George's Medical University, Lucknow

— ANI UP (@ANINewsUP) April 27, 2020

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ के अनुसार के लिए रविवार को टेस्ट किए गए 461 सैंपल में से 6 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

09:20 AM

36 new COVID19 positive cases reported in the state; the total number of positive cases in the state rise to 2221: Rajasthan Health Departmentpic.twitter.com/CzST30wHeS

— ANI (@ANI) April 27, 2020

राजस्थान में आज 36 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही मरीजों की संख्या 2221 हो गई है। राजस्थान स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी है।

08:57 AM

1,396 new cases & 48 deaths reported in the last 24 hours: Ministry of Health and Family Welfare https://t.co/k4SeH9B9Z0

— ANI (@ANI) April 27, 2020

समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार पिछले 24 घंटों में 1,396 नए मामले सामने आए हैं और 48 लोगों मौत हुई है।

08:55 AM

राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 8068 से ज्यादा मामलों की पुष्टि हो गई है। वहीं गुजरात में 3301 से ज्यादा और दिल्ली में 2918 से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। मध्य प्रदेश 2096 और राजस्थान में 2185 मामले सामने आ गए हैं। तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में 1800 से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 1000 से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं।

08:54 AM

India's total number of#Coronavirus positive cases rise to 27,892 (including 20835 active cases, 6185 cured/discharged/migrated and 872 deaths): Ministry of Health and Family Welfare pic.twitter.com/4pWA2whFZw

— ANI (@ANI) April 27, 2020

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) से 872 लोगों की मौत हो गई है। देश में अब तक 27,892 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 6185 लोग ठीक हो गए हैं। 20,835 लोगों का इलाज चल रहा है।

08:30 AM

First COVID19 positive case reported in Jamtara; the total number of positive cases in the state rise to 83: Jharkhand Health Secretary Nitin Madan Kulkarni

— ANI (@ANI) April 27, 2020

जामताड़ा में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है। राज्य में अब तत कुल मामलों की संख्या 83 हो गई है। झारखंड के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने इसकी जानकारी दी है।

08:07 AM

5 new COVID19 positive cases reported in Balasore District of the state; the total number of positive cases in the state rise to 108 (including 72 active cases, 35 recovered, 1 death): Odisha Health Department

— ANI (@ANI) April 27, 2020

ओडिशा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बालासोर जिले में 5 नए कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। अब तक 108 मामले सामने आ गए हैं। इनमें 72 लोगों का इलाज जारी है और 35 लोग ठीक हो गए हैं, वहींं एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

07:56 AM

United States of America (USA) recorded 1,330 #COVID19deaths in the last 24 hours as per Johns Hopkins University tally: AFP news agency

— ANI (@ANI) April 27, 2020

एएफपी न्यूज के अनुसार अमेरिका में कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटे में 1330 लोगों की मौत हो गई है।

07:53 AM

लॉकडाउन की घोषणा से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 20 मार्च को मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत की थी।11 अप्रैल को मुख्यमंत्रियों के साथ अपनी अंतिम बातचीत में, पीएम मोदी ने 21 दिनों के देशव्यापी लॉकडाउन के फैसले का समर्थन करने के लिए राज्यों को धन्यवाद दिया और वायरस को रोकने के लिए एक टीम के रूप में एक साथ काम करने के लिए उनकी प्रशंसा की।

07:48 AM

मोदी ने 24 मार्च को COVID-19 के प्रसार को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर 21 दिन के राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन का ऐलान किया था। बाद में लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया गया था।

07:47 AM

 समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना वायरस की स्थिति और इसको फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन पर मुख्यमंत्रियों के साथ पहले भी दो बार बातचीत की है।

07:45 AM

कोरोना वायरस के कारण देशभर में जारी लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक करेंगे।

07:43 AM

राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 7600 से ज्यादा मामलों की पुष्टि हो गई है। वहीं गुजरात में 3000 से ज्यादा और दिल्ली में 2600 से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। मध्य प्रदेश और राजस्थान में दो हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में 1800 से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। आंध्र प्रदेश में 1000 से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं।

07:42 AM

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) से 826 लोगों की मौत हो गई है। देश में अब तक 26,917 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 5914 लोग ठीक हो गए हैं। 20,177 लोगों का इलाज चल रहा है।


Comments

Popular posts from this blog

15 posts collection

Story 77h

Yeh vidhi ka vidhan hai.