Bhoot ki kahani

अलग-अलग जगहों पर जाने में बहुत मजा आता था। उसने सोचा कि इस साल कुछ अलग किया जाए। बहुत रिसर्च के बाद उसे राजा चंद्रराय कि बंगला के बारे में पता चला। वह बिना कुछ सोचे-समझे सुंदरबाग के लिए निकल पडा। बहुत लंबे सफर के बाद वह कुछ खाने के लिए एक ढाबे पर गया। ढाबे पर खाना खाने के बाद जब प्रभाकर ने ढाबे वाले से पूछा कि सुंदरबाग कितनी दूर है तो उसने कहा कि उसे सुंदरबाग नामक किसी भी जगह का पता नहीं। प्रभाकर को हैरानी हुई कि मैप के हिसाब से सुंदरबाग कुछ ही दूरी पर है,पर इसे, उसके जगह के ढाबे वाले को नहीं पता। उसने खाने के पैसे दिए और फिर अपनी कार में बैठ गया। कुछ देर तक ड्राइव करने के बाद वह सुंदरबाग में पहुँचा। रात का समय था। पूरे शहर में सन्नाटा छाया था। अगर प्रभाकर की जगह कोई और होता तो किसी होटल में रुकने की सोचता, पर प्रभाकर रात के समय ही बंगले में जाना था। उसने बिना समय गवाए बंगले के सामने अपनी कार खडी की। उसके पास एक कैमरा भी था। वह बंगले में घुसा। वह घूम फिर कर उस कमरे में आ गया यहाँ शहजादा रहता था। वह उस कुर्सी पर जा बैठा जहाँ शहजादा वैठ कर अपनी गुड़िया से खेलता था। उसने कैमरे से कुछ देर कमरे का दृश्य रिकार्ड किया। जैसे ही उसकी नजर उस शीशे पर पडी तो देखा तो उसे एक बच्चा बैठा हुआ दिखा जो एक गुड़िया को लिए था। जब उसने अपनी नजर कुर्सी पर दैडाई तो उसे कुछ भी नहीं दिखा। वह डर गया। उसने अपने कैमरे की रिकॉर्डिंग चलाई तो देखा की वह बच्चा उसके एकदम पास खडा था, पर प्रभाकर उसे देख नहीं पा रहा था। जैसे उसने कैमरे को अपनी नजर से हटाया तो देखा कि वह बच्चा उसके एकदम पास खडा था जैसे की रिकॉर्डिंग में। प्रभाकर जितने तेज भाग सकता था, उतनी तेजी से भागने लगा। वह भागते भागते कहाँ तक चला गया उसे भी नहीं पता था। वह दैडकर तहखाने के उस कमरे में चला गया जिसमें गुडिया रखी थी। तभी कुछ आवाज आई जैसे कि कोई लोहे कि चीज गिरी हो। वह यह देखने के लिए मुडा तो उसे वह गुड़िया दिख गई और इससे पहले की वह कुछ भी समझ पाता वह वहाँ से भाग खडा हुआ। वह बंगले से बाहर निकल गया और कार की तरफ बढ़ा तो उसे यह याद आया की कार की चाभी तो उसी तहखाने में छूठ गई है। वह बहुत हिम्मत कर बंगले के तहखाने की ओर चल पड़ा। जब वह तहखाने में पहुँचा तो उसे पता चला की उसे चाभी की कोई जरूरत नहीं। क्योंकी उसका शरीर कभी तहखाने से नहीं निकल पाया। पर आत्मा निकल गई।

3 notes
सुंदरबाग उत्तराखंड का एक बहुत छोटा पर उतना ही खतरनाक शहर है। यहाँ बहुत ही कम लोग रहते हैं। यहाँ पर किसी को भी शाम के बाद घर से बाहर पैर रखने कि हिम्मत नही थी। यहाँ जो कोई भी रहता है अगर उससे शहर के बारे में कोई भी सवाल पूछ लो तो ऐसे डर जाते हैं जैसे भूत देख लिया हो।

इस शहर में एक बहुत बड़ा शानदार बंगला है। वह चार माले का है।उसमें कोई नहीं रहता। लोग कहते हैं कि यह राजा चंद्रराय का है। एक दिन राजा अपने कक्ष में आराम कर रहे थे। उनका मंत्री कब उन्हें परलोक की यात्रा करवाकर खुद राजगद्दी पर बैठ गया,किसी को पता ही नहीं चला। पर यह राज ज्यादा दिन तक नहीं चला। जल्द ही नए राजा साहेब के लडके की तबियत खराब हो गई। उसके पिता ने कहा कि उसे जो कुछ चाहिए,वह माँग सकता है। शहजादा ने अपने बाप से एक गुड़िया माँगी। राजा ने अपने राज्य में सबसे बहतरीन गुड़िया की तलाश में जुट गए। आखिरकार उन्हें एक सुंदर सी गुड़िया मिल गई जिसे उन्होंने शहजादे को दिया। शहजादे ने गुड़िया का नाम सारकी रखा। गुड़िया आने के कुछ दिन बाद ही शहजादे गुजर गए। तब राजा साहब ने उस गुड़िया को अपने बेटे की आखरी निशानी के रूप में रख लिया।पर यह गुड़िया रखने कि चीज नहीं,फेंकने कि चीज है।उन्हें अपने बेटे से बहुत प्रेम था इसलिए वह गुड़िया अपने ही कमरे में ही रखते थे। कुछ दिन बाद राजा और रानी में झगड़े होने लगे और एक दिन राजा ने रानी का गला काट कर आत्महत्या कर ली। तब राजा के चचेरे भाई ने राजपाठ संभाला और उस गुड़िया को हमेशा-हमेशा के लिए तहखाने में कैद कर दिया।

3 नवम्बर 2007-
प्रभाकर मिश्र एक काॅलेज का विद्यार्थी था। सर्दी की छुट्टियों मे उसे
3 notes
दोस्तों, भूत-प्रेत एक ऐसा टॉपिक है, जिस पर लोगों के अलग-अलग मत होते हैं. कोई भूत-प्रेत आत्माओं और अलौकिक शक्तियों पर विश्वास करता है, तो कई लोग इनमें बिलकुल विश्वास नहीं करते हैं. जो इन बातों को मानते हैं उनका तर्क ये होता है कि अगर भगवान है, तो भूत-प्रेत क्यों नहीं हो सकते. कई लोगों ने इस बात को प्रमाणित करने के लिए कि सच में भूत-प्रेत और आत्माएं होती हैं, के कई उदाहरण भी दिए हैं. पर इस बात पर विज्ञान का अभी तक कोई ठोस प्रमाण नहीं आया है. विज्ञान इसमें नहीं मानता है. इसलिए इस बारे में बात करने से अभी तक ये प्रमाणित नहीं हो पाया है कि भूत होते हैं या नहीं. अब इसमें कितनी सच्चाई है ये तो कोई नहीं बता सकता.
लेकिन आज हम आपके लिए दुनिया की पांच सबसे डरावनी जगहों के डरावनी होने के पीछे की सच्ची कहानी लेकर आये हैं. जिनको पढ़ने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. ये वो जगहें हैं जिनके नाम भर से लोगों में दहशत फैल जाती है.
1. Kisiljevo, Serbia
Source: rd
दुनिया की सबसे डरावनी जगहों में पहले नंबर पर आता है सर्बिआ का खंडहर हो चुका निर्जन गांव Kisiljevo. ये सुनसान गांव 800 से कम निवासियों और एक पिशाच की डरावनी कहानी का घर है. जी हां, कुछ पिशाचों के लिए कही गई कहानियां वास्तव में सच हैं. ठीक वैसे ही इस गांव के भूत की कहानी भी सच है. ये बात 1725 की है, जब Petar Plogojowitz नाम के एक गांववाले की अचानक मृत्यु हो गई थी और उसकी मौत के 8 दिनों तक 9 और लोगों की मौत हो गई, वो भी ऐसे लोग जो पूरी तरह से स्वस्थ थे. कहा जाता है कि इन सभी 9 लोगों को Petar Plogojowitz की लाश ने गला घोंट कर मारा था. जब इसका कारण जानने के लिए पुजारी और अधिकारी Kisiljevo पहुंचे और Petar Plogojowitz की मौत के लगभग 40 दिनों बाद उन्होंने Plogojowitz की बॉडी को कब्र में से निकाला. तब उन्होंने देखा कि आश्चर्यजनक रूप से, Plogojowitz की दाढ़ी और नाख़ून अभी भी बढ़ रहे थे, और उसके श्री पर नई त्वचा आने के संकेत मिल रहे थे. इसके बाद ये भी बताया गया था कि उसके कान और मुंह से ताज़ा खून बह रहा था और एक भयानक चीख सुनाई दी और उसकी स्किन काली हो गई. उसके बाद से वहां पर हत्याएं होनी बंद हो गई.
2. Forbidden City, China
Source: chinatourguide
चीन के बीजिंग शहर में Forbidden City, जो करीब 180 एकड़ ज़मीन पर फैली हुई है और यहां पर 980 बेहद ख़ूबसूरत इमारतें हैं. इसे चीन की सबसे सुन्दर और प्रसिद्ध जगह कहा जाता है. मन जाता है कि 15वीं शताब्दी से लेकर 20वीं शताब्दी तक चीन के राजा यहां रहा करते थे. लेकिन अब इसके बारे में कहा जाता है कि यहां पर भूतों का वास है. 1421 में यहां के एक सम्राट, Yongle ने अपने जनानागृह की लगभग 3000 महिलाओं को ज़हर देकर मारने का आदेश दिया था. उसको शक़ था कि इनमें से किसी एक ने उसकी प्रिय औरत को मारा था. ये सभी महिलायें Forbidden City की ही थीं और उनको ज़बर्दस्ती कैद करके रखा गया था. लेकिन जब वो मरा तो उसकी बची हुई बाकी 16 औरतों को भी सफ़ेद सिल्क की साड़ी के साथ सूली पर लटका दिया गया था. आज भी Forbidden City में लोगों को अक्सर काले बालों वाली एक औरत को सैनिक से बचने के लिए भागते हुए देखा जाता है, चीखने और रोने की आवाज़ें, तलवारों के टकराने की आवाज़ें भी सुनाई देती हैं. इतना ही नहीं वहांमांस के टुकड़े, ख़ून के तालाब, और रेशम के कपड़े के टुकड़े भी अचानक से पड़े दिखाई दे जाते हैं. वैसे तो इस जगह को इसकी सुंदरता की वजह से यूनेस्को की और से विश्व धरोहर स्थल माना गया है, और ये जगह लोगों के लिए भी खुली हुई है, लेकिन यहां रात में जाने पर प्रतिबन्ध लगाया गया है.
3. Glamis Castle, Scotland
Source: scotclans
इस महल को सबसे पहले 14वीं शताब्दी में बनवाया गया था और ये वही जगह है, जहां राजमाता से लेकर स्वर्गीय महारानी एलिजाबेथ द्वितीय तक बड़ी हुई थीं. इसके अलावा इस जगह को भूतों की रानी सहित Grey Lady या Lady of Glamis, जिसे Lady Janet Douglas भी कहा जाता है, के घर के रूप में भी जाना जाता है. इस औरत पर अपने ही पति को ज़हर देकर मारने का आरोप था. साथ ही इस औरत पर स्कॉटलैंड के King James V पर काला जादू करके उनको नीचे गिराने का भी आरोप था. 1537 में एडिनबर्ग में Grey Lady को जला दिया गया था. कहा जाता है कि उसका भूत आज भी क्लॉक टॉवर की सीढ़ियों पर दौड़ता है और अपने पीछे राख का निशान छोड़ता जाता है. वहीं जाता है कि एक बिना जीभ वाली औरत को महल के पास वाले गार्डन में घूमती हुई भी देखी गई थी. और 18वीं शताब्दी के एक लड़के, जिसके साथ यहां बहु दुर्व्यवहार किया जाता था, का भूत भी कई बार देखा गया. वो भूत रानी के कमरे के पास एक कुर्सी पर बैठा रहता था. लेकिन जिस भूत की यहां सबसे ज़्यादा बात होती है, वो Earl Beardie का है. इसके बारे में कहा जाता है कि इस महान व्यक्ति ने 15वीं शताब्दी में इस महल का दौरा किया था. एक दिन जब वो शराब के नशे में महल आया और बोलने लगा कि कोई मरे साथ ताश खेलो. लेकिन जब कोई नहीं आया उसके साथ ताश खेलने तो उसने नशे में बोल दिया कि मैं ख़ुद अकेले भूतों के साथ ताश खेलूंगा. उसके बाद काले रंग की एक हुड वाली जैकेट पहने हुए एक रहस्यमयी आदमी ने उसके साथ खेलने की पेशकश की. अगली सुबह Earl वहां नहीं था, और महल में आने आने वालों ने इस बात की जानकारी दी कि उन्होंने रात में किसी के शपथ लेने, चिल्लाने, रोने, कांच टूटने की डरावनी आवाज़ें सुनी थीं.
4. Cumae Archaeological Park, Italy
Source: ytimg
अगर अमेरिका की सबसे भुताह जगह आपको डरावनी नहीं लगती है, तो Cumae, ये प्राचीन शहर आपको ज़रूर डरायेगा. ये प्राचीन शहर इटली के दक्षिण-पश्चिम तट स्थित है और इसे 8वीं सदी से पहले बसाया गया था. Cumae, इटली की ज़मीन पर बसाया गया पहला ग्रीक उपनिवेश था. Cumaean को Cumaean sibyl, या भविष्य बताने वाली जगह के रूप में ज़्यादा जाना जाता है. Cumae प्राचीनकाल में बहुत ज़्यादा रक़्तपात का गवाह बन चुका है. पहली शताब्दी में, गॉथिक युद्धों के दौरान यहां कई क्रूर लड़ाईयां हुई थीं. और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मन सैनिकों ने इस जगह का एक हिस्सा बंकर और बंदूक प्रतिस्थापन के लिए इस्तेमाल किया था. ऐसा माना जाता है कि आज भी यहां आने वाले लोग अंधेरी गुफ़ाओं या गर्भ की तरह गहरी सुरंगों को पार करने के लिए आज भी Sibyl की मदद ले सकते हैं. और उनके परामर्श से अपना लक आज़मा सकते हैं.
5. Monte Cristo homestead, Australia
Source: pinterest
इस घर को ऑस्ट्रेलिया का सबसे डरावना और भूतिया घर कहा जाता है. ये घर शहर से काफी कटा हुआ है. इसको 1884 में किसान क्रिस्टोफर क्रॉली द्वारा न्यू साउथ वेल्स में एक पहाड़ी पर बनाया गया था. 1920 में उस किसान की मौत के बाद उनकी पत्नी, Elizabeth, एक Bible-immersed recluse बन गईं, और मरने से पहले दो बार इस घर को छोड़कर चली गयीं. लोगों का कहना है कि उनका भूत आज भी कमरे में चलता हुआ दिखाई देता है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब भी वो दिखाई देती है, तो बहुत ही ज़्यादा ठंडक हो जाती है, और कभी-कभी उसके हाथ में चांदी का एक क्रॉस होता है. उसकी पास आत्माओं का एक पूरा ग्रुप है, जिसमें उसकी एक नौकरानी भी है, जो इसी घर की बालकनी से कूद गई थी और उसकी मौत हो गई थी, एक लड़का जिसको उसके मालिक ने जला दिया था और एक मानसिक रूप से दिव्यांग व्यक्ति, जिसे 40 साल तक देखभाल करने के लिए केयरटेकर की झोपडी में बांधकर रखा गया था. और अब उसका भूत अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए चेन को बजाता है. लेकिन इसमें कितनी सच्चाई है इसका कोई प्रमाण नहीं है.
मगर इन स्टोरीज़ को पढ़ने के बाद शायद आपको थोड़ा डर तो ज़रूर लगा होगा.
वैसे तो भूत, प्रेत, आत्माओं का अस्तित्व हर युग, हर सभ्यता और हर देश में रहा है. यही वजह है कि इस संसार के हर हिस्से में कुछ भुताह स्थान मौजूद हैं और उनकी कहानी भी स्थानीय लोगों को पता होती है. पर क्या सच है क्या नहीं इसका कोई दावा नहीं कर सकता है. अगर आपको भी ऐसी किसी जगह और उसकी कहानी पता हो तो हमसे शेयर करियेगा. और हां, ऐसी जगहों पर अकेले मत जाइयेगा क्या पता कोई वहां आपका इंतज़ार कर रहा हो...
Source: rd
3 notes

Comments

Popular posts from this blog

15 posts collection

Story 77h

Yeh vidhi ka vidhan hai.